Monday, October 5, 2026

TOP NEWS

बालोद में पुलिसकर्मी की...

छत्तीसगढ़ के बालोद में लाइब्रेरी से लौट रही पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक। गंभीर हालत में छात्रा रायपुर रेफर, भागते हुए आरोपी का CCTV फुटेज आया सामने।

दिल्ली पुलिस के ACP...

दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत को विवादों के बीच एडिशनल DCP पद पर प्रमोशन मिला है। इस फैसले पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने सवाल उठाते हुए इसे 'छेड़छाड़ का इनाम' बताया। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

स्पेन में हाउसिंग संकट...

स्पेन में 87 साल की बुजुर्ग महिला की बेदखली के बाद भड़का भारी आक्रोश. संसद में हाउसिंग बिल गिरने के बाद पीएम पेड्रो सांचेज़ ने किया समय से पहले आम चुनाव का ऐलान, 29 नवंबर को होगा मतदान. पूरी खबर पढ़ें.

घरेलू हिंसा का खौफनाक...

इंदौर के गांधी नगर (जंबूड़ी) में रोज-रोज की घरेलू हिंसा से तंग आकर पत्नी ने सोते हुए पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया, जांच जारी। पढ़ें पूरी खबर।
Homeउत्तर प्रदेशLakhimpur Kheri: भीरा में दलित नाबालिग से विशेष समुदाय के युवक ने...

Lakhimpur Kheri: भीरा में दलित नाबालिग से विशेष समुदाय के युवक ने किया दुष्कर्म, थाने में बजरंग दल का भारी हंगामा

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के भीरा थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहाँ एक नाबालिग दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता और आरोपी युवक को भीरा थाने लेकर आई, जिसके बाद थाने पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

रास्ते में वारदात को अंजाम देने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग पीड़िता अपने घर से बाहर गई थी, तभी आरोप है कि एक विशेष समुदाय के युवक ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। शोर-शराबा होने पर जब आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े, तो मामला खुलकर सामने आया। इसके बाद तत्काल स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।

थाने पहुंचे हिंदूवादी संगठन, सख्त कार्रवाई की मांग

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए भारतीय बजरंग दल और राष्ट्रीय बजरंग दल के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में भीरा थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर जमकर प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act) सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए और पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा दी जाए।

मौके पर पहुंचे सीओ गोला, पुलिस बल तैनात

थाने पर बढ़ते तनाव और हंगामे की सूचना मिलते ही सीओ गोला भारी पुलिस बल के साथ भीरा थाने पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित कार्यकर्ताओं और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सीओ गोला ने आश्वासन दिया कि कानून के तहत दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाया जा रहा है। एहतियात के तौर पर थाने और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल को मुस्तैद कर दिया गया है।

पुलिस का बयान

मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल) के लिए भेजा गया है और मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments