आज कल में आ सकती है बड़ी तबादला सूची,सूची में कई ACS, PS, कमिश्नर और कलेक्टर हो सकते हैं प्रभावित।सूची में कई ACS, PS, कमिश्नर और कलेक्टर हो सकते हैं प्रभावित।

0
3

आज कल में आ सकती है बड़ी तबादला सूची।

सूची में कई ACS, PS, कमिश्नर और कलेक्टर हो सकते हैं प्रभावित।
MP के CM डॉ. मोहन यादव के जाने से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की अटकलें तेज।
आज कल में आ सकती है बड़ी तबादला सूची।सूची में कई ACS, PS, कमिश्नर और कलेक्टर हो सकते हैं प्रभावित।मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों फिर से एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी होने की चर्चा है।बताया जा रहा है कि इस सर्जरी में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, संभागीय कमिश्नर से लेकर कई कलेक्टर तक प्रभावित हो सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री 23 नवंबर को विदेश उड़ान भरने से पहले इसके आदेश जारी कर सकते हैं।मध्य प्रदेश में दो सप्ताह से टल रहा प्रशासनिक फेरबदल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की विदेश यात्रा पर रवानगी से पहले यानी आज या कल करने की तैयारी चल पड़ी है। सूत्र बताते हैं कि इस फेरबदल को गुरुवार रात ही अंजाम देने की योजना थी लेकिन मुख्यमंत्री की दिन भर रही व्यवस्थाओं के वजह से इसे टाल दिया गया है।पता चला है कि अब शनिवार को मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से इस संबंध में फाइनल चर्चा करने वाले हैं। खास बात यह है कि अब तक यह भी होता आया है कि जब मुख्यमंत्री किसी विदेशी दौरे पर रवाना होते हैं तो अहम प्रशासनिक फेरबदल को हरी झंडी देकर जाते हैं।
इस बार भी वे 23 नवंबर को सिंगापुर व दक्षिण कोरिया की 5 दिन की यात्रा पर जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इस फेरबदल में चार अपर मुख्य सचिव, 4 से 5 प्रमुख सचिव, ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम के संभागयुक्त और खरगोन, खंडवा, नीमच समेत दर्जन कलेक्टर भी सरकार के रडार पर आ सकते हैं।ग्वालियर की कलेक्टर रूचिका चौहान 1 जनवरी 2027 को सुपर टाइम स्केल मे आ जाएंगी, इसलिए उन्हें मंत्रालय में किसी महत्वपूर्ण विभाग में या किसी महत्वपूर्ण कॉरपोरेशन का एम डी बनाया जा सकता है।
सूत्रों से पता चला हैं कि कुछ अपर मुख्य सचिव की कार्यशाली से CM नाखुश है।मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशासनिक सर्जरी को रविवार को मूर्त रूप दिया जा सकता है।इस प्रशासनिक सर्जरी में कुछ चौंकाने वाले नाम भी दिखाई दे तो आश्चर्य मत करिएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here