Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

रुड़की: भाजपा का कांग्रेस...

रुड़की: भाजपा का कांग्रेस पर वार - राहुल गांधी पर अराजकता फैलाने का...

इंदौर: सयाजी होटल के...

सयाजी होटल के बाहर से टेम्पो ट्रैवलर चुराकर भाग रहे बदमाश का कहर। लोडिंग रिक्शा और बाइक को टक्कर मारने के बाद पोल से टकराया वाहन, जनता ने की धुनाई। पूरी ख़बर पढ़ें।

आबकारी की लापरवाही से...

आशीष जवखेडकर की रिपोर्टआज राऊ नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 5 के कादम्बरी...

MP शिक्षक पदोन्नति: मध्य...

मध्य प्रदेश में 32 हजार शिक्षकों के प्रमोशन की तैयारी तेज। स्कूल शिक्षा विभाग खंगालेगा 8 साल का गोपनीय प्रतिवेदन (CR) रिकॉर्ड। दिसंबर में प्रस्तावित टीईटी परीक्षा (TET Exam) के बाद जारी होगी पहली सूची, देखें पूरी डिटेल।
Homeमध्य प्रदेशPITHAMPUR (सागौर थाना क्षेत्र अंतर्गत) : 16 साल के मासूम को किडनैप...

PITHAMPUR (सागौर थाना क्षेत्र अंतर्गत) : 16 साल के मासूम को किडनैप करने का प्रयास, बच्चे ने पलक झपकते ही दे दिया गच्चा, मुंह ताकते रह गए किडनैपर

PITHAMPUR NEWS (प्रफुल्ल तंवर : औद्योगिक नगरी पीथमपुर में एक दुस्साहसिक घटना में, 16 वर्षीय ऋषि निनामा का अपहरण करने का प्रयास विफल हो गया। ऋषि, जो धारासिंह और रानी निवासी खेड़ा टंट्या मामा नगर का बेटा है, स्कूल से पेपर देकर लौट रहा था तभी यह घटना घटी। पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार तीन बदमाशों ने टंट्या मामा नगर में ऋषि को पता पूछने के बहाने गाड़ी में खींच लिया।

सागौर थाने के सहायक उपनिरीक्षक उमेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि दोपहर 3 से 4 बजे के बीच यह घटना हुई। बच्चे को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले जाया जा रहा था, लेकिन खेड़ा में साप्ताहिक बाजार होने के कारण गाड़ी की गति धीमी हो गई। ऋषि ने बहादुरी दिखाते हुए चलती गाड़ी से छलांग लगा दी।

अपहरण में विफल रहने पर, आरोपी स्कॉर्पियो लेकर वापस टंट्या मामा नगर गए, जहाँ स्थानीय निवासियों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने नाबालिग के माता-पिता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण और जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments