Thursday, October 8, 2026

TOP NEWS

बड़ी राहत: GST काउंसिल...

57वीं GST काउंसिल की बैठक में बड़ा फैसला: टैक्स अधिकारियों से गिरफ्तारी के पावर वापस लिए गए। मुकदमा चलाने की सीमा बढ़कर ₹5 करोड़ हुई। व्यापारियों को बड़ी राहत।

सांवेर के पवन डाबी...

पिछले कई वर्षों से काली सरकार दरबार की सेवा में सक्रिय रहेराहुल सेन...

आयोजकों की होगी महिला...

आयोजकों की होगी महिला महिला सुरक्षा की जिम्मेदारीमांडू थाने पर नवरात्रि और दशहरा...

पीथमपुर में पोषण माह...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ मध्य प्रदेश शासन...
Homeमध्य प्रदेशबदनावर के विकास और जनसमस्याओं का समाधान ही मेरी प्राथमिकता- पूर्व मंत्री...

बदनावर के विकास और जनसमस्याओं का समाधान ही मेरी प्राथमिकता- पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव

बदनावर के विकास और जनसमस्याओं का समाधान ही मेरी प्राथमिकता- पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव

बदनावर पवन वैष्णव
बदनावर विधानसभा क्षेत्र के समसामयिक मुद्दों, जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन और क्षेत्र के विकास को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने NTV TIMES से एक विशेष साक्षात्कार में खुलकर अपनी बात रखी। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बदनावर में चल रहे विकास कार्यों, स्वास्थ्य सुविधाओं और हाल ही में आयोजित हुए ‘सेवा सेतु अभियान’ की सफलताओं को रेखांकित किया।

सरकार आपके द्वार से अंतिम छोर के व्यक्ति को मिल रहा लाभ

दत्तीगांव ने बदनावर में हाल ही में आयोजित हुए ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ शिविर का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र का कोई भी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति इन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए।

PM मित्र पार्क से बढ़ेगा रोजगार

बदनावर में औद्योगिक क्रांति और स्थानीय युवाओं के रोजगार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भैंसोला में स्थापित होने जा रहे PM मित्र पार्क (कपड़ा उद्योग) के लिए स्वीकृत की गई भारी-भरकम राशि से आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। इससे न केवल बदनावर बल्कि पूरे धार जिले के हजारों युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

जनता की हर समस्या के लिए हमेशा उपलब्ध

इंटरव्यू के अंत में पूर्व मंत्री ने कहा, बदनावर मेरा परिवार है और यहाँ की जनता की सुख-दुख की हर समस्या का समाधान करना ही मेरी राजनीति का मूल मंत्र है। विकास की यह रफ्तार रुकने नहीं दी जाएगी। क्षेत्र के किसी भी समसामयिक मुद्दे या शिकायत को लेकर वे लगातार मैदानी स्तर पर सक्रिय हैं और हर वर्ग के नागरिकों से सीधे संवाद कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments