Saturday, August 29, 2026

TOP NEWS

7000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड...

7000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ लॉन्च हुआ Moto G67 Power 5G,...

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ: सेबी...

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ: सेबी से मिली मंजूरी, बाजार में दस्तक देगा देश का...

बड़वानी (मध्य प्रदेश): पुलिस...

बड़वानी (मध्य प्रदेश): पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार, सूचना देने पर ₹2,000 का...

वाल्मीकि घोटाला: भारी दबाव...

वाल्मीकि घोटाला: भारी दबाव के बीच मंत्री बी. नागेंद्र का इस्तीफा, प्रेस कॉन्फ्रेंस...
Homeमध्य प्रदेशREWA : एमपी में डिलीवरी के बाद 5 महिलाओं की गई याददाश्त,...

REWA : एमपी में डिलीवरी के बाद 5 महिलाओं की गई याददाश्त, मचा हड़कंप

REWA NEWS : गांधी स्मृति चिकत्सालय के गायनी विभाग में गुरुवार को पांच महिलाओं का सीजेरियन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उनको नार्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन प्रसूताओं को होश ही नहीं आया।

रीवा के गांधी स्मृति चिकित्सालय के गायनी विभाग में डिलीवरी के बाद महिलाओं की याददाश्त चले गई। वे अपने परिवार के सदस्यों को भी नहीं पहचान पा रही हैं। इस वाक्ये से चिकित्सक भी हैरान हैं। अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है। महिलाओं का डॉक्टरों की देखरेख में उपचार चल रहा है। उनमें से तीन की हालत सामान्य बताई जा रही।

गांधी स्मृति चिकत्सालय के गायनी विभाग में पांच महिलाओं का सीजेरियन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उनको नार्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन प्रसूताओं को होश ही नहीं आया। काफी देर तक जब महिलाएं बेसुध रहीं तो परिजनों की भी चिंता बढ़ने लगीं। कुछ समय बाद महिलाओं को होश आया, लेकिन वे अपने परिजनों को नहीं पहचान पा रही थीं। यह देखकर परिजन भी घबरा गए। आनन-फानन में अस्पताल में स्टाफ को इसकी जानकारी दी

दो महिलाओं की हालत ज्यादा खराब

खबर लगते ही पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल अधीक्षक डाॅ. राहुल मिश्रा सहित अन्य चिकित्सकों ने वार्ड में पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और उक्त महिलाओं को समुचित उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। दो की हालत काफी ज्यादा खराब बताई जा रही है।

दवाइयों का रिएक्शन होने की आशंका

प्रसव के बाद महिलाओं की यह स्थिति किन कारणों से बनी, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच में महिलाओं को दी गई किसी दवाई का रिएक्शन होने की संभावना चिकित्सकों द्वारा व्यक्त की जा रही है। हालांकि गड़बड़ी कहां पर हुई, इसमें किसकी लापरवाही थी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल चिकित्सक भी महिलाओं को जल्द स्वस्थ करने का प्रयास कर रहे हैं।

जांच के बाद पूरा मामला सामने आएगा

महिलाओं का सीजर से प्रसव हुआ था। उसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। यह स्थिति किन कारणों से उत्पन्न हुई, इसका खुलासा नहीं हुआ है। महिलाओं को दी गई किसी दवा का साइड इफेक्ट हो सकता है। जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments