Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

आबकारी की लापरवाही से...

आशीष जवखेडकर की रिपोर्टआज राऊ नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 5 के कादम्बरी...

MP शिक्षक पदोन्नति: मध्य...

मध्य प्रदेश में 32 हजार शिक्षकों के प्रमोशन की तैयारी तेज। स्कूल शिक्षा विभाग खंगालेगा 8 साल का गोपनीय प्रतिवेदन (CR) रिकॉर्ड। दिसंबर में प्रस्तावित टीईटी परीक्षा (TET Exam) के बाद जारी होगी पहली सूची, देखें पूरी डिटेल।

PM Modi at Bloomberg...

ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 में पीएम मोदी का बड़ा बयान. प्रधानमंत्री ने दुनिया को 'पावर टू एम्पावर' का नया मंत्र देते हुए भारत की डिजिटल शक्ति, ढाई लाख स्टार्टअप्स और रिफॉर्म एक्सप्रेस की उपलब्धियां गिनाईं. जानिए पीएम के भाषण की मुख्य बातें. पूरी खबर पढ़ें.

Apple Welcome Home Event...

"Apple Event Today: आज शाम 6:30 बजे होने जा रहे एप्पल के मेगा इवेंट में कंपनी अपना पहला सिरी AI पावर्ड स्मार्ट होम हब 'HomeView' और नया Apple TV 4K लॉन्च करने जा रही है। जानिए इस इवेंट के सभी बड़े फीचर्स और लाइव अपडेट्स।
Homeमध्य प्रदेशREWA : बहू की हत्या में ससुर गवाही ना दे, इसलिए उसे...

REWA : बहू की हत्या में ससुर गवाही ना दे, इसलिए उसे ही मार डाला… एमपी के रीवा की घटना

REWA NEWS : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक जघन्य हत्या का मामला सामने आया है। मनगवां थाना क्षेत्र के मनिकवार गांव में एक वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वह अपने बेटे और बहू पर प्राणघातक हमले का गवाह था।

मनगवां थाना क्षेत्र के मनिकवार गांव में जघन्य हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना में उस वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, जो कि अपने ही बेटे और बहू पर प्राणघातक हमले का गवाह रहा। उस घटना में वृद्ध की बहू की मौत हो गई थी।

बताया जाता है कि इस घटना के आरोपित चाहते थे कि वृद्ध ससुर न्यायालय में वो गवाही न दे, लेकिन वो पीछे हटने तैयार नहीं रहा। इसी रंजिश के चलते गुरुवार की देर रात ससुर की भी हत्या कर दी गई।

दबंगों ने युवक और उसकी पत्नी पर किया था जानलेवा हमला

जिले में मनगवां थाना क्षेत्र के ग्राम मनिकवार में डेढ़ वर्ष पूर्व गांव में ही दंबगों ने एक युवक और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया था। इस घटना में युवक की पत्नी की मौत हो गई थी। इस घटना का चश्मदीद गवाह मृतिका का ससुर हीरामणि वर्मा(62वर्ष) था।

दो लोग फरार हैं

इस मामले में गांव के ही एक परिवार के तीन लोग जेल में निरुद्ध हैं, जबकि दो फरार हैं। दबंग आरोपित पक्ष चाहता था कि हीरामणि इस मामले में गवाही से अपना नाम कटवा ले, या फिर अपने अपना बयान बदल दे, लेकिन हीरामणि वर्मा इसके लिए तैयार नहीं था।

इसी के चलते आरोपितों के रिश्तेदारों ने गुरुवार-शुक्रवार की देर रात हीरामणि वर्मा की हत्या कर दी। उसकी फाइनल गवाही कुछ दिनों बाद होने वाली थी।

हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

इस मामले में छह लोगों पर अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ऐहतियातन आरोपितों के नाम अभी नहीं बता रही है। मनगवां थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने बताया कि अभी चार संदेहियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments