रुड़की से नैनीताल के लिए सीधी बस सेवा शुरू, अब नहीं जाना होगा हरिद्वार-देहरादून

0
1

रुड़की से नैनीताल के लिए सीधी बस सेवा शुरू, अब नहीं जाना होगा हरिद्वार-देहरादून

अर्जुन धारीवाल
रुड़की। रुड़की से नैनीताल के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। इससे रुड़की क्षेत्र के लोगों को नैनीताल आने-जाने में बड़ी सहूलियत मिलेगी। अभी तक नैनीताल जाने के लिए लोगों को हरिद्वार या देहरादून जाकर बस पकड़नी पड़ती थी, लेकिन अब रुड़की से ही सीधा सफर किया जा सकेगा।

बुधवार को कैबिनेट मंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि रुड़की रोडवेज डिपो को दो नई बीएस-6 श्रेणी की बसें मिली हैं। पहाड़ी मार्गों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त इन बसों में 41 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है।

उन्होंने कहा कि रुड़की डिपो को जल्द ही और नई बसें भी मिलेंगी, जिससे अन्य मुख्य शहरों के लिए भी सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। आगामी कुंभ मेले को देखते हुए देहरादून और हरिद्वार से विभिन्न मार्गों पर नई इलेक्ट्रिक बसें भी चलाई जाएंगी।

इस दौरान परिवहन विभाग के महाप्रबंधक (संचालन) प्रतीक जैन, पार्षद पंकज सतीजा, सरदार सतवीर सिंह, अनुराग त्यागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष सैनी, अवनीश शर्मा, कविश मित्तल और दीपक बत्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here