Friday, October 16, 2026

TOP NEWS

धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म बदलकर इस्लाम अपनाने पर सीधे मुस्लिम पिछड़ा वर्ग (BCM) कोटे के तहत आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। तमिलनाडु सरकार की याचिका खारिज।

BSA Gold Star 650...

BSA Gold Star 650 के दो नए स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च हो गए हैं। जानें बर्मिंघम ब्लू और ब्रुकलैंड्स ब्लैक लेगेसी वेरिएंट्स की नई कीमतें, 4 साल की वारंटी और दमदार स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल।

SIR विवाद के बीच...

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग ने यूपी-एमपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट (SSR) करने का दिया आदेश. 1 जनवरी 2027 होगी कट-ऑफ तारीख, जानें क्या बदलेंगे नियम.

शाहपुरा जनपद के पंचायत...

डिंडौरी। जिला पंचायत डिंडौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पंचायत सचिव मनोहर आर्मो...
Homeविदेशईरान की ''मिस्ट्री मिसाइल'' से कांपा इज़राइल, अस्पताल पर हमला और कई...

ईरान की ”मिस्ट्री मिसाइल” से कांपा इज़राइल, अस्पताल पर हमला और कई इमारतें तबाह

ईरान और इज़राइल के बीच का संघर्ष अब केवल सीमित हमलों तक नहीं रह गया है. 19 जून की सुबह ईरान की ओर से किया गया मिसाइल हमला इज़राइल के दक्षिणी शहर बेर्शेबा में भारी तबाही लेकर आया. इस हमले में सोरोका अस्पताल को निशाना बनाया गया, जिसमें 70 से अधिक लोग घायल हो गए. पूरे देश में घायलों की संख्या 240 तक पहुंच गई है. ईरानी मिसाइल के सीधे अस्पताल से टकराने के बाद चारों तरफ धुएं के गुबार फैल गए. इमरजेंसी सेवाएं तुरंत हरकत में आईं. अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि जैसे ही एयर रेड सायरन बजा, कुछ ही सेकेंड में जोरदार धमाका हुआ. यह इतना जबरदस्त था कि पास के बंकर और सुरक्षित कमरों तक उसकी गूंज सुनाई दी.

इज़राइल ने पहले किए थे ईरान पर हमले

इस हमले से कुछ ही घंटे पहले इज़राइली वायुसेना ने ईरान के दो परमाणु ठिकानों पर बड़ा हमला किया था—अराक हेवी वॉटर रिएक्टर और नटांज़ यूरेनियम संवर्धन केंद्र. इज़राइल का दावा है कि इन हमलों से ईरान की परमाणु बम बनाने की क्षमता पर रोक लगाने की कोशिश की गई. हालांकि ईरान ने समय रहते इन केंद्रों को खाली करा लिया, जिससे रेडिएशन खतरे से बचाव हो गया.

तेल अवीव के पास इमारतों को भी नुकसान

ईरान के जवाबी हमले में अस्पताल के अलावा तेल अवीव के रमात गन इलाके में एक गगनचुंबी इमारत की नींव भी बुरी तरह हिल गई. पास की एक पिज्जा दुकान पूरी तरह बर्बाद हो गई, वहीं पुराने अपार्टमेंट्स को भी नुकसान पहुंचा. स्थानीय निवासी अशर अदीव ने बताया, “ऐसा लगा जैसे परमाणु विस्फोट हुआ हो.”

ईरान की ‘मिस्ट्री मिसाइल’ में क्या है खास?

रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने संभवतः एक ऐसी मिसाइल का इस्तेमाल किया जिसमें मल्टीपल वॉरहेड्स यानी कई सिर थे. इसका मतलब यह कि एक ही मिसाइल के साथ कई दिशाओं में हमला किया जा सकता है. ऐसी मिसाइलें इज़राइल की आयरन डोम सुरक्षा प्रणाली को भेदने में सक्षम होती हैं क्योंकि वे एकसाथ कई जगहों को निशाना बनाती हैं. हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है लेकिन ईरान पहले भी इस तकनीक को विकसित करने के संकेत दे चुका है.

इज़राइल की कड़ी प्रतिक्रिया

हमले के बाद इज़राइल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने सख्त लहजे में कहा कि अगर हमें अपने लक्ष्य पूरे करने हैं तो “ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई को अब जिंदा नहीं रहना चाहिए.” यह बयान साफ करता है कि अब दोनों देशों के बीच तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments