Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...

पावागढ़ से अखंड ज्योत...

पावागढ़ से अखंड ज्योत लेकर मांडू पहुंचे श्रद्धालुः300 KM का सफर किया पैदल,...
Homeउत्तर प्रदेशUP NEWS : पति की हत्या करवाकर बन गई ''सोनम''! देवर संग...

UP NEWS : पति की हत्या करवाकर बन गई ”सोनम”! देवर संग मिलकर खेला खूनी खेल, अलीगढ़ में दोनों गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक दुखद हत्याकांड का मामला सामने आया है। यह घटना गंगीरी थाना क्षेत्र के नगला हिमाचल गांव की है, जहां 17 जून की रात ट्रक ड्राइवर ऋषि कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी पत्नी ललिता और उसके रिश्ते के देवर नीरेश को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कुछ दिनों पहले ही एक और हत्या से जुड़ा था, जिसमें राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम का नाम चर्चा में था। अब अलीगढ़ में भी ऐसी ही एक वारदात हुई है।

गांव में युवक की गोली मारकर हत्या, चोरी के शक से शुरू हुआ था विवाद

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक ऋषि कुमार की पहचान 30 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। उसका शव 18 जून को सुबह गांव में चाचा के घर से थोड़ी दूरी पर पड़ा मिला। उसके गर्दन के पास पीछे से गोली मारी गई थी। शव पर एक अंगोछा लिपटा हुआ था। मामले की शुरुआत में ललिता ने पुलिस को बताया कि गांव के एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी हो गया था, जिसके बाद उस व्यक्ति ने ऋषि पर चोरी का शक किया। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और उसी रंजिश में उसकी हत्या कर दी गई।

पत्नी और प्रेमी ने रची साजिश, चचेरे भाई ने गोली मारकर की हत्या

बताया जा रहा है कि लेकिन जांच के दौरान पता चला कि ललिता का अपने पति ऋषि के साथ पहले से ही किसी दूसरे व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था। ललिता का प्रेमी नीरेश जो ऋषि का चचेरा भाई है शादी के बाद भी उसके साथ संपर्क में था। जब यह बात ऋषि को पता चली तो उसने विरोध किया। सीओ छर्रा धनंजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में यह भी सामने आया कि ललिता और उसके प्रेमी नीरेश ने मिलकर ही इस हत्या को अंजाम दिया है। नीरेश ने शराब पीने के बहाने बुलाया, फिर पीछे से सिर में गोली मार दी।

हरियाणा से शादी में आया था ऋषि, परिवार में था सबसे बड़ा बेटा

पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि ऋषि अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। उसके 2 छोटे भाई हैं, जिनमें से सोनू की शादी नहीं हुई है और राहुल की शादी हो चुकी है। माता-पिता का निधन काफी पहले हो चुका है। ऋषि और उसके दोनो भाई ट्रक ड्राइवर हैं। ऋषि हरियाणा में ट्रक चलाता था और चाचा सौदान सिंह के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन पहले ही गांव आया था। पति के बाहर रहने के दौरान ललिता अपने मायके में रहती थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। यह मामला प्रेम संबंधों और पारिवारिक रंजिश का नतीजा है, जिसमें एक युवक की जान चली गई।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments