Saturday, May 30, 2026

TOP NEWS

खंडवा के बढ़िया तुला...

एनटीवी टाइम न्यूज खंडवा/ बकरीद के दूसरे दिन खंडवा से करीब 7 किमी...

दिल्ली में पाकिस्तानी खुफिया...

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी...

यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का...

नई दिल्ली/लखनऊ/पटना: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली...

तेज रफ्तार का कहर:...

जबलपुर अमरकंटक मार्ग शहपुरा के कृष्णा पेट्रोल पंप के पास हुआ भीषण सड़क...
Homeमध्य प्रदेशकलेक्टर के आने पर ही खुलेगा ताला … गुस्साए ग्रामीणों ने पंचायत...

कलेक्टर के आने पर ही खुलेगा ताला … गुस्साए ग्रामीणों ने पंचायत भवन में लगाया ताला

कलेक्टर के आने पर ही खुलेगा ताला … गुस्साए ग्रामीणों ने पंचायत भवन में लगाया ताला

NTV TIME NEWS से जबलपुर संभाग ब्यूरो चीफ विमल चौबे

बरघाट ग्राम पंचायत सचिव की लापरवाही से तंग आकर ग्रामीणों ने गोरखपुर ग्राम पंचायत भवन में ताला जड़ दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि सिवनी कलेक्टर गोरखपुर गांव आएंगे तभी ग्रामीण ग्राम पंचायत भवन का ताला खोलेंगे।

ग्रामीणों का आरोप है सचिव हेमराज राहंगडाले कई महीनों से ग्राम पंचायत नहीं आए। सिवनी जिले के जनपद पंचायत बरघाट के ग्राम पंचायत गोरखपुर में सचिव की मनमानी से आक्रोशित ग्रामीण महिलाओं और ग्राम पंचायत सरपंच, उपसरपंच और पंच ने सचिव बर के विरुद्ध बिगुल बजा दिया है।

सिवनी जिले के जनपद पंचायत बरघाट के ग्राम पंचायत गोरखपुर का मामला

कार्यालय
ग्रामपंचायत भवन गोरखपुर

कलेक्टर बुलाओ, ताला खुलाओ ग्राम पंचायत गोरखपुर में पदस्थ सचिव हेमराज राहंगडाले के पंचायत से नदारद रहने
पर ग्रामीणों ने पंचायत भवन में ताला जड़ दिया है। और महिलाओं और पंचायत जनप्रतिनिधियों ने इसकी सूचना जिला पंचायत सिवनी सीईओ और बरघाट जनपद पंचायत सीईओ को दे दी है।

ग्रामीण महिलाओं का आरोप है सचिव लम्बे समय से पंचायत कार्यालय नहीं आया है। जिससे ग्रामीण शासकीय योजनाओं से वंचित है। ग्रामीणों की मांग है कि पहले कलेक्टर बुलाओ फिर ग्राम पंचायत भवन का ताला खोलेंगे।

सचिव ने नहीं कराई ग्रामसभा

ग्राम पंचायत कार्यालय में कार्ययोजना तैयार करने शासन के द्वारा ग्रामसभा आयोजित की जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि 15 के बाद ग्रामसभा आयोजित किया जाना था लेकिन आज दिनांक तक गोरखपुर में ग्राम सभा आयोजित नहीं की गई है। ग्रामीण सचिव को ढूंढ रहे है लेकिन सचिव का कही आता पता नहीं है। ग्रामीण लापरवाह सचिव हेमराज राहंगडाले को बर्खास्त करने की मांग पर अड़े हुए है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments