Tuesday, June 24, 2025

TOP NEWS

इंदौर : सोनम और...

इंदौरl ( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर...

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामला,...

ग्वालियर/इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में लोकेंद्र सिंह तोमर नाम के व्यक्ति...

नीमच : मासूम बच्ची...

नीमच/मध्य प्रदेश के नीमच शहर के पुरानी नगर पालिया में सोमवार दोपहर को...

क्या ट्रंप ने जल्दबाज़ी...

क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को किसी भी जंग में सीजफायर का ऐलान...
Homeमध्य प्रदेशदृश्यम फिल्म देखकर मर्डर की खौफनाक साजिश, दोस्त की बहन से हुआ...

दृश्यम फिल्म देखकर मर्डर की खौफनाक साजिश, दोस्त की बहन से हुआ प्यार, रोका तो मार दी गोली

मध्य प्रदेश के इंदौर की खुड़ैल पुलिस ने एक अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं डीएसपी उमाकांत चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिन पहले मृतक के परिजन ने विशाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके बाद विशाल के मोबाइल से मैसेज आया कि मैं सांवरिया सेठ के दर्शन करने जा रहा हूं। लेकिन विशाल से परिजन की फोन पर बात नहीं हो पा रही थी वहीं पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली की रोहित नाम के युवक ने विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी और लाश को नदी किनारे दफना कर ठिकाने लगा दिया है।

पुलिस ने मौके पर जाकर देखा और लाश को गड्ढा खोदकर बरामद किया और आरोपी रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पूरे ही मामले में पुलिस ने हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं, दरअसल मृतक और रोहित आपस में दोस्त थे।

मृतक विशाल की बहन से रोहित का प्रेम प्रसंग चल रहा था जब इसकी जानकारी उसके भाई को लगी तो रोहित ने विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस हत्या के मामले में फरार चल रहे 3 आरोपियों की तलाश कर रही है। हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने मृतक के मोबाइल से झूठे मैसेज भेजे थे।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments