Friday, September 4, 2026

TOP NEWS

आज का राशिफल दिनांक...

आज का राशिफलदिनांक : 04 सितंबर 2026मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,...

अल नीनो का कहर:...

अल नीनो का कहर: 2027 की शुरुआत तक दुनिया भर में मचेगी तबाही,...

Indore Crime News: इंदौर...

युवती को जबरन गाड़ी में खींच रहे युवक को भीड़ ने सरेराह पीटा,...

ब्रह्मांड के सबसे बड़े...

ब्रह्मांड के सबसे बड़े रहस्य से उठा पर्दा? ज़मीन के 1.6 KM नीचे...
Homeमध्य प्रदेशअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुलताई द्वारा शासकीय महाविद्यालय में प्री-होली सेलिब्रेशन "रंग...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुलताई द्वारा शासकीय महाविद्यालय में प्री-होली सेलिब्रेशन “रंग ए बहार” कार्यक्रम का होंगा आयोजन

जिला बैतूल

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुलताई द्वारा शासकीय महाविद्यालय में प्री-होली सेलिब्रेशन “रंग ए बहार” कार्यक्रम का होंगा आयोजन

रिपोर्टर ✍️अविनाश तायवाड़े

मुलताई (10 मार्च 2025): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मुलताई द्वारा शासकीय महाविद्यालय में 11 मार्च 2025 को प्री-होली सेलिब्रेशन “रंग ए बहार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम छात्रों के बीच होली की खुशी और उमंग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। एबीवीपी मुलताई नगर अध्यक्ष मृत्युंजय पटेल ने जानकारी देते हुए बताया है कि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12:00 बजे होगी और इसमें महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों सहित शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में रंगों से भरा उत्सव, संगीत, डांस और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को एक पारंपरिक और आधुनिक मिश्रण के रूप में प्रस्तुत करने की योजना बनाई है, जिसमें हर वर्ग के विद्यार्थी और शिक्षक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस मौके पर एबीवीपी के नगर अध्यक्ष मृत्युंजय पटेल ने कहा, “हम चाहते हैं कि छात्रों में एकजुटता, भाईचारे और खुशी का माहौल बने। होली का पर्व हमें प्यार, भाईचारे और समर्पण की भावना से जोड़ता है, और हम इस कार्यक्रम के माध्यम से इन मूल्यों को प्रसारित करना चाहते हैं।”वही जिला संयोजक दीपेंद्र पठाड़े ने कहा कि कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा रंग-गुलाल, संगीत, और नृत्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा, रंगों के साथ होली के पारंपरिक रस्मों को भी बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस आयोजन से महाविद्यालय में एक सकारात्मक और खुशहाल माहौल बनेगा, जो छात्रों के मानसिक और सामाजिक विकास में मदद करेगा। एबीवीपी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर मंत्री वंशिका संघवी ने सभी विद्यार्थियों को आमंत्रित किया है और कहा है कि वे इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता से इसे और भी रोमांचक और यादगार बनाएंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments