Wednesday, September 2, 2026

TOP NEWS

स्वरा भास्कर के बयान...

इतिहास बनाम आधुनिक नजरिया: स्वरा भास्कर का विवादित बयान और 1303 ईस्वी के...

हाईवे की ‘जगमगाती लाइटें’...

हाईवे की 'जगमगाती लाइटें' बनीं आफत: सोयाबीन की फसलें हुई 'बांझ', किसानों पर...

‘रामायण में माता सीता...

'रामायण में माता सीता का चरित्र भगवान राम से भी महान', महिलाओं के...

संजीवनी बूटी मिशन” के...

संजीवनी बूटी मिशन” के लिए हम सरकार से आर्थिक सहायता नहीं सिर्फ अनुमति...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में लड़की की आंख में लगी गोली, अस्पताल में छोड़कर फरार...

इंदौर में लड़की की आंख में लगी गोली, अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए दोस्त

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

इंदौर शहर के महालक्ष्मी नगर में एक लड़की को आंख में गोली लगने की घटना सामने आई है। लड़की का नाम भावना है। वह अपने दोस्तों के साथ थी, जहां उसे गोली लग गई। दोस्त उसे गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराकर फरार हो गए।

लसूडिया थाना पुलिस मामले की जांच करने महालक्ष्मी नगर में घटनास्थल पर पहुंची।

इंदौर(Indore Gun Fire)। इंदौर शहर के महालक्ष्मी नगर में एक लड़की को आंख में गोली लगने की घटना सामने आई है। शुक्रवार तड़के दोस्त उसे गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराकर फरार हो गए। लड़की का नाम भावना है, जो मूलत: ग्वालियर की रहने वाली है।

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। लड़की का इलाज चल रहा है। लसूडिया पुलिस ने उस कार को ट्रेस कर लिया है, जिससे भावना के दोस्त भागे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि पार्टी के दौरान गोली चली है, जो लड़की की आंख में लग गई।

ऐसे मिली घटनास्थल की जानकारी

अस्पताल में जो लड़के घायल लड़की को लेकर आए थे, वो यहां एक चाबी भूल गए, जिसमें महालक्ष्मी नगर के मकान का पता लिखा था। पुलिस वहां पहुंची तो अंदर शराब की बोतल और खून मिला। इसके बाद पुलिस को यह साफ हो गया कि यहीं पर लड़की को गोली मारी गई है।

पुलिस ने आस-पास पूछताछ की तो पता चला कि अलग-अलग शहरों के लड़के यहां पर रहते थे। देर रात तक गाने बजने की आवाज मकान से आ रही थी। लड़की के बारे में आस-पास से कोई जानकारी नहीं मिली है। उधर पुलिस को लड़की का मोबाइल मिल गया है, इससे वो उसके परिवार से संपर्क कर रही है।

गार्ड ने खुद को मारी गोली

शहर के खजराना थाना इलाके के वैभाग लक्ष्मी नगर में एक गार्ड ने खुद को गोली मार ली। उसका नाम राम मनोहर भदौरिया बताया जा रहा है। गार्ड को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इधर… गुब्बारा मारने पर किशोरी की पीठ पर कटर से किया हमला

रंगपंचमी पर बच्चों में झगड़ा हो गया। गुब्बारा फेंकने पर बच्चे पर हमला भी कर दिया। उसकी पीठ पर कटर के कट मारा गया है। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। घटना द्वारकापुरी थाना अंतर्गत 60 फीट रोड की है। नकुल ने कालोनी में रहने वाले अंश के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। नकुल दोस्त अथर्व, रचित, दिव्यांश व रजत के साथ होली खेल रहा था। बच्चे आपस में एक-दूसरे को गुब्बारा फेंककर मार रहे थे।

एक गुब्बारा कालोनी में ही रहने वाले अंश को लगा। उसने थर्माकोल काटने के कटर से हमला कर दिया। इसी तरह बाणगंगा थाना अंतर्गत राधाकृष्णा नगर में कीचड़ लगाने की बात पर झगड़ा हो गया। पुलिस ने तनुजा दांगी निवासी राधाकृष्णा नगर की शिकायत पर लवकुश, सूरज, राजू और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

तनुजा के मुताबिक दीदी शांति के घर से होली खेलकर घर आ रही थी। गली में लवकुश, सूरज ने तनुजा के भाई कृष्णा और सागर पर कीचड़ लगा दिया। कीचड़ फेंकने से मना किया तो मारपीट करने लगे।

रंग लगाने पर विवाद

भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रंग लगाने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसआइ नीलमणि ठाकुर के मुताबिक यशस्वी की शिकायत पर भरत, विनोद, सोनू, अनिकेत, अनिमेश के विरुद्ध केस दर्ज किया है। उधर समीक्षा द्वारा आरोपित दिलीप पटेल, मनोज पटेल, अशोक, कांता, मुदित के विरुद्ध केस दर्ज करवाया गया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments