Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

मध्य प्रदेश में देर...

मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। डॉ. मोहन यादव सरकार ने 11 जिलों के कलेक्टर बदले हैं और आईएएस सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का नया प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। पूरी ट्रांसफर लिस्ट यहाँ देखें।

बिहार में दर्दनाक हादसा:...

बिहार के वैशाली जिले में बड़ा हादसा। राघोपुर के रामपुर श्यामचंद में गंगा नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटने से 8 बच्चों की मौत, 12 लापता। SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। पढ़ें पूरी खबर।

ममता बनर्जी पर हमले...

ममता बनर्जी पर कोलकाता में चाकू से हमले की कोशिश। दुर्गा पूजा पंडाल जाते समय महिला ने किया हंगामा, खुद को बताया पूर्व CM की भतीजी। पुलिस जांच में जुटी।

पिरान कलियर: दरगाह के...

पिरान कलियर: दरगाह के आवासीय भवन में LIU ऑफिस की छत गिरी, कर्मी...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर DNA रिपोर्ट में राजा रघुवंशी का भाई ही निकला पिता...बच्चे को...

इंदौर DNA रिपोर्ट में राजा रघुवंशी का भाई ही निकला पिता…बच्चे को लेकर गर्लफ्रेंड पहुंची घर तो जमकर हुआ हंगामा

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर/देश के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के बीच उनका भाई और स्थानीय समाजसेवी सचिन रघुवंशी एक निजी विवाद को लेकर सुर्खियों में आए थे। सोमवार को एक महिला, जो खुद को सचिन रघुवंशी की गर्लफ्रेंड बता रही है, उनके घर बच्चे को लेकर पहुंच गई। महिला का दावा है कि बच्चा सचिन का ही है, जिसे कुछ दिन पहले डीएनए टेस्ट के जरिए प्रमाणित भी किया गया था।

जानकारी के मुताबिक, महिला जैसे ही सचिन के घर बच्चे को लेकर पहुंची, सचिन उसे देखकर कार में बैठकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला ने घर के बाहर जमकर हंगामा किया। महिला का कहना है कि सचिन ने उससे मंदिर में शादी की थी, जिसके फोटो और अन्य सबूत भी उसके पास मौजूद हैं।

महिला का यह भी कहना है कि उसके पास रहने के लिए खुद का कोई घर नहीं है, इसलिए वह अब सचिन के घर में अपने बच्चे के साथ रहने की मांग कर रही है। इस बीच, सचिन की मां ने घर के मुख्य गेट पर ताला लगवा दिया है और महिला को घर में घुसने नहीं दे रहीं। महिला अब सचिन के घर के बाहर धरना देने की तैयारी में है और कह रही है कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा, वह वहां से नहीं हटेगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments