Tuesday, October 20, 2026

TOP NEWS

मक्का की मस्जिद में...

सऊदी अरब के मक्का में मस्जिद के अंदर अनैतिक कृत्य के आरोप में बांग्लादेशी पति-पत्नी को मौत की सजा दी गई है। इस कार्रवाई पर बांग्लादेश ने कड़ी आपत्ति जताई है। पूरी खबर NTV TIME पर।

गरबा करने पर विधानसभा...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की और से गरबा पंडालों में भजनों एवं भक्ति गीतों...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले और रावण दहन के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। BHEL, जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू समेत इन 5 मुख्य क्षेत्रों में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जाने रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी।

इंदौर का 100 करोड़...

Indore Gold Smuggling: इंदौर के सराफा बाजार में DRI ने 100 करोड़ रुपये के अवैध सोना तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में 'जीडी ज्वेलर्स' के मालिकों द्वारा 3 साल में 90 किलो विदेशी सोना खरीदने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कोर्ट ने आरोपी पिता-पुत्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
HomeUncategorizedकरौंदी-इंदौरी प्रधानमंत्री सड़क मार्ग में मेंटेनेंस के नाम पर की गई लीपापोती,...

करौंदी-इंदौरी प्रधानमंत्री सड़क मार्ग में मेंटेनेंस के नाम पर की गई लीपापोती, उखड़ गई सड़क

डिण्डौरी। शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम करौंदी में करौंदी से इंदौरी तक कुछ वर्षों पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत डामर युक्त सड़क का निर्माण कार्य किया गया था। जिससे कि लोगों को आवागमन में सुविधा हो। वहीं इस सड़क मार्ग के रखरखाव का जिम्मा प्रधानमंत्री सड़क योजना के द्वारा बिछिया निवासी ठेकेदार संदीप सुरेंद्र राय को दिया गया है जिनका काम है कि समय-समय पर सड़क की देखभाल और रख रखाव करें। लेकिन यहां रखरखाव के नाम पर लीपापोती की गई है जिससे यह सड़क जगह-जगह उखड़ने लगी है डामर युक्त बनाने की बजाय बिल्कुल पतली सी चादर बिछा दी गई है जिससे यह सड़क कई जगह से उखड़ गई है और गड्ढे बन गए हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के गड्ढों से किसी तरह का बड़ा हादसा भी हो सकता है क्योंकि यह मार्ग करौंदी से इंदौरी होते हुए चंदवाही को जोड़ता है। इस मार्ग में आवागमन बना रहता है।

*पुल पर बनी रेलिंग को भी ले गया ठेकेदार*
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी इस सड़क में सिलगी नदी के ऊपर पुल बना हुआ है । जिसमें कुछ वर्षों पूर्व रेलिंग लगाई गई थी जिससे कि यहां किसी भी तरह का हादसा ना हो सके, क्योंकि सैकड़ों जानवर पुल से गिरकर काल के गाल में समा चुके हैं। जनपद पंचायत सदस्य कीर्ति भीमशंकर साहू ने इसके लिए जनपद पंचायत में प्रस्ताव दिया था जिसके बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के द्वारा मामले में संज्ञान लेते हुए रैलिंग लगवाई गई थी।यहां ठेकेदार के द्वारा रेलिंग तो लगा दी गई थी लेकिन कुछ समय के बाद उसमें लगी पाइप को निकाल दिया गया है जिससे कि फिर से खतरा मंडरा रहा है ग्रामीणों के द्वारा ठेकेदार को इसकी जानकारी दी गई लेकिन ठेकेदार के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है शासन प्रशासन को चाहिए कि इस पर संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द रेलिंग की पाइप को लगवाई जाए एवं रोड का सही तरीके से मरम्मतीकरण कराया जाए।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments