कार्यालयीन समय में सीएमओ की अनुपस्थिति को लेकर नगर परिषद उपाध्यक्ष ने एसडीएम से की शिकायत

0
7
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

तीन माह का उपस्थिति रजिस्टर और भ्रमण पंजी जांचने की मांग, आम नागरिकों के कार्य प्रभावित होने का लगाया आरोप

शहपुरा – नगर परिषद शहपुरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी की कार्यालयीन समय में नियमित उपस्थिति को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। नगर परिषद उपाध्यक्ष मुकेश साहू ने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शहपुरा को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। 19 नवंबर 2026 को सौंपे गए शिकायत पत्र में उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी निर्धारित कार्यालयीन समय पर नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते। इसके चलते नगर परिषद पहुंचने वाले आम नागरिकों, पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों को अपनी समस्याओं और शासकीय कार्यों के निराकरण के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। शिकायत के अनुसार अधिकारी की कथित अनियमित उपस्थिति से जनहित से जुड़े कार्यों, विकास कार्यों एवं प्रशासनिक निर्णयों के निराकरण में भी अनावश्यक विलंब हो रहा है।

पांच बिंदुओं में की जांच की मांग

नगर परिषद उपाध्यक्ष ने एसडीएम से मुख्य नगर पालिका अधिकारी की नियमित कार्यालयीन उपस्थिति की जांच कराने, विगत तीन माह के उपस्थिति पंजियों एवं भ्रमण रजिस्टर का परीक्षण कराने तथा निर्धारित समय पर अनुपस्थित रहने के कारणों की जानकारी लेने की मांग की है। साथ ही बिना सक्षम अनुमति के अनुपस्थित पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने और कार्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

प्रशासनिक व्यवस्था पर उठाए सवाल

शिकायत में कहा गया है कि जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी का कार्यालयीन समय में उपस्थित रहना और आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करना आवश्यक है। अब देखना होगा कि एसडीएम इस शिकायत पर क्या संज्ञान लेते हैं और जांच के बाद नगर परिषद की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here