सांसद सावित्री ठाकुर के प्रयासों से धार लोकसभा क्षेत्र को ₹122 करोड़ से अधिक की सौगात,

0
3

सांसद सावित्री ठाकुर के प्रयासों से धार लोकसभा क्षेत्र को ₹122 करोड़ से अधिक की सौगात,

6 महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को राज्य शासन से मिली मंजूरी,

राहुल सेन मांडव
मो

धार। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री, भारत सरकार एवं धार-महू लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर संसदीय क्षेत्र के चहुँमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। परिणामस्वरूप
धार लोकसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। इसी क्रम में श्रीमती ठाकुर की अनुशंसा पर लोकसभा क्षेत्र में 122.78 करोड़ रुपये की लागत से 6 महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति लोक निर्माण विभाग मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की गई है।

इस उपलब्धि पर श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनकल्याण के संकल्प को निरंतर साकार करते हुए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र को विकास की महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान की जा रही हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प और मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में धार लोकसभा क्षेत्र में सड़क, रेल, उद्योग, बिजली, पानी, सिंचाई एवं रोजगार के क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।

इसी क्रम में निम्न प्रमुख सड़क परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें—

  1. एसएच-18, पिटगारा (बदनावर) से राष्ट्रीय राजमार्ग-752 डी फोरलेन मार्ग – 47 करोड़ 53 लाख रुपये, लंबाई 4.25 किलोमीटर।
  2. बदनावर में फ्लाईओवर एवं सर्विस रोड का निर्माण – 49 करोड़ 93 लाख रुपये।
  3. ग्राम ननोदा से निम्बोल काकड़ मार्ग निर्माण – 8 करोड़ 11 लाख 8 हजार रुपये, लंबाई 5.20 किलोमीटर।
  4. ग्राम देदली बी से ब्राह्मणगांव होते हुए सेंदला फाटा मार्ग – 3 करोड़ 71 लाख 7 हजार रुपये, लंबाई 2 किलोमीटर।
  5. पिपली सोनगांव मेन रोड से अम्बापुर होते हुए सेंदला तक मार्ग – 8 करोड़ 63 लाख 95 हजार रुपये, लंबाई 5.40 किलोमीटर।
  6. गंधवानी चिकली मार्ग से साली गडरियापुर से सोयला मेन मार्ग – 4 करोड़ 85 लाख 58 हजार रुपये, लंबाई 3 किलोमीटर।

इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीण एवं दूरस्थ आदिवासी अंचलों में आवागमन सुगम होगा तथा किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

श्रीमती ठाकुर ने बतायाकि धार-महू लोकसभा क्षेत्र का विकास केवल सड़कों के निर्माण तक सीमित नहीं है। जनजातीय भाई-बहनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए उद्योगों का विस्तार, रेल कनेक्टिविटी, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सिंचाई और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित करना हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र में औद्योगिक विकास के साथ बेहतर रेल एवं सड़क संपर्क से युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के संवेदनशील नेतृत्व और लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी के सहयोग से धार-महू लोकसभा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। क्षेत्र की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार के समन्वय से विकास कार्यों का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

श्रीमती सावित्री ठाकुर जी ने धार-महू लोकसभा क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि विकास की यह गति आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here