Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

PM Modi at Bloomberg...

ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 में पीएम मोदी का बड़ा बयान. प्रधानमंत्री ने दुनिया को 'पावर टू एम्पावर' का नया मंत्र देते हुए भारत की डिजिटल शक्ति, ढाई लाख स्टार्टअप्स और रिफॉर्म एक्सप्रेस की उपलब्धियां गिनाईं. जानिए पीएम के भाषण की मुख्य बातें. पूरी खबर पढ़ें.

Apple Welcome Home Event...

"Apple Event Today: आज शाम 6:30 बजे होने जा रहे एप्पल के मेगा इवेंट में कंपनी अपना पहला सिरी AI पावर्ड स्मार्ट होम हब 'HomeView' और नया Apple TV 4K लॉन्च करने जा रही है। जानिए इस इवेंट के सभी बड़े फीचर्स और लाइव अपडेट्स।

MP OBC Reservation: हाईकोर्ट...

ओबीसी आरक्षण मामला: मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी मोहन सरकार। सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से मिलकर तैयार की बड़ी कानूनी रणनीति।"

वोट चोरी’ मामले में...

'वोट चोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी गठबंधन (INDIA Bloc) को झटका. SC रजिस्ट्री ने राहुल गांधी और खड़गे की संयुक्त याचिका में निकालीं 14 तकनीकी खामियां, ₹220 कोर्ट फीस भी पाई गई कम. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.
Homeउत्तर प्रदेशकौन हैं Jojo-Johnny, जिनकी बातों पर खिलखिलाकर हंस पड़े प्रेमानंद महाराज, Video...

कौन हैं Jojo-Johnny, जिनकी बातों पर खिलखिलाकर हंस पड़े प्रेमानंद महाराज, Video Viral

लोकेश शर्मा

वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद जी महाराज अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खूब ठहाके लगाकर हंस रहे हैं। यह वीडियो श्री हित राधा केली कुंज का है, जहां प्रेमानंद महाराज ने जोजो और जॉनी से बातें की और हंसते-हंसते लोट-पोट हो गये।

कौन हैं जोजो और जॉनी?

दरअसल, वेंट्रिलो क्विज्म (पेटबोली) कलाकार राहुल मिश्रा ने परिक्रमा मार्ग स्थित आश्रम में प्रेमानंद महाराज (Premanand Ji Maharaj) के सामने अपनी कला का प्रदर्शन किया तो वह अपनी हंसी नहीं रोक पाए। पेटबोली कला, एक ऐसी कला है, जिसमें कलाकार बिना होंठ हिलाए बोलता है और ऐसा लगता है कि हाथ में लिये हुए पपेट बोल रहे हैं।

राहुल मिश्रा अपने साथ दो पपेट जोजो और जॉनी को लेकर आश्रम आए थे। आश्रम में जोजो और जॉनी ने आपस में बातचीत की। इसी बीच, प्रेमानंद महाराज ने पूछा कि हमारा नाम क्या है, तो पपेट ने कहा कि आपका नाम प्रेमानंद महाराज है। इस पर महाराज ठहाके लगाकर हंसने लगे, जिसे देख आसपास उपस्थित शिष्य और परिकर भी ठहाके लगाकर हंसे।

फिर शुरू हुई प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा

प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा 14 दिन बाद फिर शुरू हो गई है। सोमवार रात 2 बजे जैसे ही प्रेमानंद महाराज श्री कृष्ण शरणम् सोसाइटी से बाहर निकले तो भक्त उत्साहित हो गए। उन्होंने रंगोली बनाकर बाबा का स्वागत किया। संत प्रेमानंद महाराज पदयात्रा करते हुए जब NRI ग्रीन सोसाइटी के बाहर पहुंचे तो वहां भी उनका जोरदार स्वागत हुआ। यह वही सोसाइटी है, जिसके लोगों ने महाराज की रात्रि कालीन पदयात्रा के दौरान बजने वाले ढोल और आतिशबाजी का विरोध किया था।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments