Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

PM Modi at Bloomberg...

ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 में पीएम मोदी का बड़ा बयान. प्रधानमंत्री ने दुनिया को 'पावर टू एम्पावर' का नया मंत्र देते हुए भारत की डिजिटल शक्ति, ढाई लाख स्टार्टअप्स और रिफॉर्म एक्सप्रेस की उपलब्धियां गिनाईं. जानिए पीएम के भाषण की मुख्य बातें. पूरी खबर पढ़ें.

Apple Welcome Home Event...

"Apple Event Today: आज शाम 6:30 बजे होने जा रहे एप्पल के मेगा इवेंट में कंपनी अपना पहला सिरी AI पावर्ड स्मार्ट होम हब 'HomeView' और नया Apple TV 4K लॉन्च करने जा रही है। जानिए इस इवेंट के सभी बड़े फीचर्स और लाइव अपडेट्स।

MP OBC Reservation: हाईकोर्ट...

ओबीसी आरक्षण मामला: मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी मोहन सरकार। सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से मिलकर तैयार की बड़ी कानूनी रणनीति।"

वोट चोरी’ मामले में...

'वोट चोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी गठबंधन (INDIA Bloc) को झटका. SC रजिस्ट्री ने राहुल गांधी और खड़गे की संयुक्त याचिका में निकालीं 14 तकनीकी खामियां, ₹220 कोर्ट फीस भी पाई गई कम. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.
Homeदेशगोरखपुर ट्रेनिंग सेंटर की शर्मनाक हकीकत: खुले में नहाना, बाथरूम में अंधेरा,...

गोरखपुर ट्रेनिंग सेंटर की शर्मनाक हकीकत: खुले में नहाना, बाथरूम में अंधेरा, 600 महिला सिपाहियों ने रोते हुए सुनाई आपबीती

Gorakhpur News: 26वीं बटालियन पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र बल) परिसर में बीते बुधवार को करीब 600 महिला कांस्टेबल प्रशिक्षुओं ने अपनी बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर विरोध जताया। ये छात्राएं 2023 बैच की हैं और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से ट्रेनिंग के लिए आई हैं। उन्होंने कैंपस में खराब व्यवस्था और सुविधाओं की कमी को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए।

क्यों किया प्रदर्शन?

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला प्रशिक्षुओं का आरोप है कि उन्हें साफ पानी, नियमित बिजली और ठीक से काम करने वाले शौचालय नहीं मिल रहे हैं। कई छात्राओं ने बताया कि नहाने के लिए पर्याप्त सुरक्षित जगह नहीं होने की वजह से उन्हें खुले में नहाना पड़ता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें कुछ महिला प्रशिक्षु अपनी समस्याएं रोते हुए बता रही हैं।शुरुआत में प्रशिक्षुओं ने कैंपस के बाहर सड़क जाम कर दिया था। बाद में अधिकारियों के समझाने के बाद वे अंदर चली गईं, लेकिन फिर प्रशासनिक भवन के बाहर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने साफ कहा कि उनकी मांगें पूरी नहीं होने तक वे विरोध जारी रखेंगी।

प्राइवेसी को लेकर सवाल

कुछ छात्राओं ने यह भी कहा कि बाथरूम के पास लगे सीसीटीवी कैमरे उनकी प्राइवेसी के लिए खतरा हैं। हालांकि, इस आरोप की जांच कमांडेंट आनंद कुमार और जोन के आईजी प्रीतिंदर सिंह ने कराई। उन्होंने साफ कहा कि बाथरूम के अंदर या उसके पास कोई कैमरा नहीं लगाया गया है और यह आरोप गलत है।

प्रशासन की कार्रवाई और आश्वासन

कमांडेंट आनंद कुमार ने बताया कि शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाओं का निर्माण अभी भी चल रहा है। बिजली और पानी की समस्या तकनीकी खराबी के कारण हुई थी, जिसे अब ठीक कर दिया गया है। साथ ही, एक फिजिकल ट्रेनर के खिलाफ छात्राओं द्वारा की गई आपत्तिजनक भाषा की शिकायत पर उसे निलंबित कर दिया गया है। आईजी प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि जो लोग अफवाह फैलाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर झूठी खबर फैलाने वालों की भी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। अब उम्मीद है कि जल्द ही प्रशिक्षुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और वे बिना किसी परेशानी के अपनी ट्रेनिंग पूरा कर सकेंगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments