Thursday, October 22, 2026

TOP NEWS

बड़ा खुलासा: फ्रांस के...

फॉक्स न्यूज की बड़ी रिपोर्ट में खुलासा: फ्रांस के दंगों और भारत के प्रदर्शनों के तार आपस में जुड़े। चीन में बैठा नेविल रॉय सिंघम दे रहा है वामपंथी सीक्रेट नेटवर्क को फंडिंग। पढ़ें पूरी खबर NTV TIME पर।

लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान;...

इंदौर में बीजेपी का 15 दिवसीय 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान शुरू। कांग्रेस और राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देने 1 नवंबर को निकलेगी विशाल पदयात्रा। कैलाश विजयवर्गीय और शहर के दिग्गज नेताओं ने बनाईं विशेष कमेटियां। जानिए पूरा शेड्यूल।

एमपी के मुरैना में...

मुरैना के बागचीनी में मामी के साथ अवैध संबंधों के चलते भांजे की बेरहमी से हत्या। तीसरी मंजिल से फेंकने के बाद गमछे से घोंटा गला, कार समेत शव को नहर में फेंका। पुलिस ने मामा और नाना को किया गिरफ्तार, तीसरे आरोपी की तलाश जारी। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

भारतीय सेना की बढ़ेगी...

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए BEL के साथ ₹770 करोड़ का करार किया है। ये नए रडार दुश्मन के फाइटर जेट से लेकर छोटे ड्रोनों को हवा में ही ट्रैक कर नष्ट करने में मदद करेंगे।
Homeमध्य प्रदेशझाबुआ : एमपी में टॉकीज की छत गिरने से मची चीख पुकार,...

झाबुआ : एमपी में टॉकीज की छत गिरने से मची चीख पुकार, दो लोगों की मौत

टॉकीज की छत गिरने से मलबे में दबे लोग, दो की मौत, तीन घायल..।

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में रविवार को एक टॉकीज की छत गिरने से चीख पुकार मच गई। घटना जिले के पेटलावद की है जहां थांदला रोड पर एक टॉकीज का निर्माण कार्य हो रहा है। रविवार को जिस वक्त यहां पर मजदूर काम कर रहे थे तभी वहां निर्माणाधीन छत भरभराकर गिर गई और काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। घटना का पता चलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

निर्माणाधीन टॉकीज की छत गिरी

पेटलावद में थांदला रोड पर एक टॉकीज का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को रोजाना की तरह यहां पर मजदूर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोपहर 1 बजे निर्माणाधीन छत भरभरा कर गिर गई। सूचना मिलने पर एसडीएम, सीएमओ और बीएमओ मौके पर पहुंचे। हादसे में दो मजदूरों की मौत हुई है जिनके नाम प्रकाश रामलाल प्रजापति और लालू सोमला परमार बताए जा रहे हैं। वहीं जो तीन मजदूर घायल हुए हैं उनके नाम चिन्टू मांगीलाल मुणिया निवासी ग्राम मालपाड़ा, मांगीलाल अमरसिंग मुनिया निवासी मालपाडा और गुड्डा कालू परमार निवासी झावलिया हैं।

मदद करने की जगह वीडियो बनाते रहे लोग

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग घायलों की मदद करने और मलबा हटाने की जगह अपने मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। आसपास के लोगों ने बताया कि छत गिरने की आवाज सुनकर हम यहां पहुंचे। यहां कई मजदूर फंसे थे, तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पेटलावद तहसीलदार हुकुमचंद निंगवाल ने बताया है कि इस निर्माण कार्य की स्वीकृति नहीं ली गई थी। भवन मालिक नवीन चंद नरसिंह दास बैरागी पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments