Thursday, July 16, 2026

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशझाबुआ : ‘हमारी कंपनी में पैसा डबल होता है…15 दिन में दोगुना...

झाबुआ : ‘हमारी कंपनी में पैसा डबल होता है…15 दिन में दोगुना कर देंगे’

मुकेश ने उसे कहा कि हमारी एक कंपनी है। जिसमें रुपया जमा करोगे तो 15 दिन में दोगुना करके वापस दे देंगे।

गुजरात मजदूरी करने गए ग्रामीण को पैसा दोगुना करने का लालच देकर 3.86 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना झाबुआ कोतवाली क्षेत्र की है। थाना प्रभारी आरसी भास्करे ने बताया ग्राम पानकी निवासी चतुर पिता खुमसिंह मेड़ा अपनी पत्नी कमदाबाई के साथ गुजरात में मजदूरी करता है।

करीब 6 महीने पहले उसकी बात मुकेश पिता सज्जन सिंगाड़ निवासी सालरपाडा से हुई थी। मुकेश ने उसे कहा कि हमारी एक कंपनी है। जिसमें रुपया जमा करोगे तो 15 दिन में दोगुना करके वापस दे देंगे। चतुर उसकी बातों में आ गया।

मैं ये रकम कंपनी में डाल दूंगा

इसके बाद ठगी का खेल शुरू हुआ। मुकेश ने उससे अलग-अलग करीब आधा दर्जन खातों में ऑनलाइन 3 लाख 86 हजार 600 डलवा लिए। वहीं 40 हजार नकद लिए और कहा मैं ये रकम कंपनी में डाल दूंगा। जब चतुर ने रकम वापस मांगी तो आनाकानी करने लगा। इसके बाद चतुर गुजरात के बड़ौदा से झाबुआ पहुंचा और कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मुकेश पिता सज्जन सिंगाड़ निवासी सालरपाड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

अलग-अलग खाते में डलवाई रकम

आरोपी मुकेश ने पीड़ित चतुर को एक मोबाइल नबर बताया और कहा की इस पर पैसा डाल दो। पहली बार में 50 हजार रुपए डाल दिए। इसके बाद प्रेमा राम के अकाउण्ट पर 49 हजार रुपए, हिंगलाज मोबाइल के गुगल पे पर 5 हजार रुपए डलवाए।

इसी तरह करीब आधा दर्जन अन्य खातों में शेष राशि डलवाई गई। ऑनलाइन राशि के ब्यौरे के साथ चतुर ने पुलिस को शिकायत की, जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments