Thursday, October 15, 2026

TOP NEWS

BSA Gold Star 650...

BSA Gold Star 650 के दो नए स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च हो गए हैं। जानें बर्मिंघम ब्लू और ब्रुकलैंड्स ब्लैक लेगेसी वेरिएंट्स की नई कीमतें, 4 साल की वारंटी और दमदार स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल।

SIR विवाद के बीच...

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग ने यूपी-एमपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट (SSR) करने का दिया आदेश. 1 जनवरी 2027 होगी कट-ऑफ तारीख, जानें क्या बदलेंगे नियम.

शाहपुरा जनपद के पंचायत...

डिंडौरी। जिला पंचायत डिंडौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पंचायत सचिव मनोहर आर्मो...

वृद्धजन, निःशक्तजन व महिलाओं...

वृद्धजन, निःशक्तजन व महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क परिवहन की सौगात।निःशुल्क परिवहन देने वाला...
Homeमध्य प्रदेशटीकमगढ़ : जमीन विवाद में दंपती की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दो...

टीकमगढ़ : जमीन विवाद में दंपती की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दो बेटियां घायल; बेटे ने भागकर बचाई जान

टीकमगढ़ के करोला गांव में जमीन विवाद में दबंगों ने दंपती रामकिशन और रामबाई की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। उनकी दो बेटियां घायल, बेटे ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने 8 आरोपियों पर FIR दर्ज किया है।

टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के गांव करोला में दबंगों ने शनिवार रात दंपती की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उनकी दो बेटियां को भी पीटा। वे भी घायल हैं। बेटे को भागकर जान बचानी पड़ी।

घटना के पीछे पारिवारिक जमीन का विवाद सामने आया है। राजस्व न्यायालय में जमीन का मुकदमा हार जाने के बाद से हत्यारोपी आरोपी दबंग रंजिश रखे हुए थे।

बेटे ने भागकर बचाई जान

पुलिस के अनुसार मृतक 45 वर्षीय रामकिशन अहिरवार के घर पर रात करीब 11 बजे दबंगों ने हमला बोला। इसके बाद रामकिशन और उनकी पत्नी रामबाई को घसीटते हुए गांव की हरिजन बस्ती की ओर ले गए। यहां दबंगों ने लाठी-डंडों से पति-पत्नी को तब-तक पीटा, जब तक कि दोनों की मौत न हो गई।

उन्हें बचाने पहुंचीं दोनों बेटियों 18 वर्षीय रोशनी और 16 वर्षीय रामसखी को भी दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया। यह देख दंपति का 17 वर्षीय बेटा लालाराम जान बचाकर भागा। वह कहीं जाकर छिप गया। दबंग उसे भी मार डालते।

आरोपियों को जल्द करेंगे गिरफ्तार

लालाराम ने ही पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी। पुलिस पहुंची तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। लालाराम की ओर से पुलिस ने गोवर्धन अहिरवार, बाबूलाल, पंचू, कन्हैया, कल्लन, चंदा, बाबी, बाबूलाल की पत्नी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

तीन बीघा जमीन के लिए मार डाला

मृतक दंपती के पुत्र लालाराम के अनुसार 20 साल से परिवार की तीन बीघा जमीन को लेकर राजस्व न्यायालय में विवाद चल रहा था। यह मुकदमा मृतक रामकिशन अहिरवार जीत गए थे। आरोपी इसी बात से और नाराज चल रहे थे। आरोपी और मृतक एक ही परिवार के हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments