Thursday, September 24, 2026

TOP NEWS

Box Office पर महा-चमत्कार!...

Hanuman Ansh Box Office: महज़ ₹2 करोड़ के बजट में बनी नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' ने ₹372 करोड़ कमाकर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है।

शहपुरा में राष्ट्रीय पोषण...

शहपुरा* महिला एवं बाल विकास परियोजना शहपुरा अंतर्गत सेक्टर शहरी शहपुरा के  संचालित...

जिसका उदय हुआ है...

राजनीतिक विश्लेषण: जिसका उदय हुआ है उसका अस्त भी निश्चित है। चुनाव आयोग के बड़े आंतरिक विवाद, सत्ता के अति-आत्मविश्वास और भाजपा सरकारों में पनपते नए वीआईपी कल्चर (VIP Culture) पर देखिए यह विशेष विश्लेषणात्मक रिपोर्ट।

35वीं ऑल इंडिया जी.वी....

35वीं ऑल इंडिया जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में NCC कैडेट्स ने 13 स्वर्ण सहित कुल 27 पदक जीतकर इतिहास रच दिया। पूरी पदक तालिका और विजेताओं के नाम यहां पढ़ें।"
Homeमध्य प्रदेशधार : एमपी के धार में सीमांकन विवाद में आरआई-पटवारी पर जानलेवा...

धार : एमपी के धार में सीमांकन विवाद में आरआई-पटवारी पर जानलेवा हमला, घेर कर मारी लाठियां, कई घायल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

  • पटवारी को किसानों ने घेर लिया और दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से मारा। किसानों के हमले में कोटवार और दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

एमपी में सीमांकन विवाद में आरआई, पटवारी पर जानलेवा हमला हुआ। प्रदेश के धार जिले के बदनावर के पास यह वारदात हुई। जमीन के सीमांकन के लिए पहुंची महिला आरआई और पटवारी पर कुछ किसानों ने हमला कर दिया। आरआई ने भागकर अपनी जान बचाई जबकि पटवारी को किसानों ने घेर लिया और दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से मारा। किसानों के हमले में कोटवार और दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने राजस्व टीम की शिकायत के बाद पांच हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बदनावर के पास मुलथान में यह वारदात हुई। यहां कृषि भूमि का सीमांकन करने के लिए राजस्व टीम पहुंची थी। बताया जा रहा है कि कुछ लोग अपने मुताबिक सीमांकन कराना चाहते थे लेकिन राजस्व टीम ने ऐसा नहीं किया। इस पर गुस्साए लोगों ने टीम पर लाठियों से हमला कर दिया।

कोटवार को भी दौड़ा दौड़ा कर मारा

हमला होते ही महिला आरआई भागीं और अपनी जान बचाने में सफल रहीं लेकिन पटवारी घिर गए। हमलावरों ने उन्हें लाठियों से मारा। कोटवार को भी दौड़ा दौड़ा कर मारा गया। बीच बचाव के लिए आए कुछ अन्य किसानों पर भी हमला किया गया।

पुलिस को की गई शिकायत के अनुसार पटवारी संजय जाट और राजस्व निरीक्षक विनीता पटेल ग्राम कोटवार के साथ जमीन का सीमांकन करने गए थे। सर्वे नंबर 571 पर सीमाओं के निशान लगने थे। कुछ लोगों ने अपने हिसाब से सीमांकन करने का दबाव बनाया लेकिन ऐसा नहीं होते देख गालियां देते हुए सीमांकन करने से रोका और लाठी से हमला कर दिया। कोटवार सोमेश्वर और अन्य किसान बचाने आए तो उन पर भी लाठियां बरसाईं।

पांच हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

एडिशनल एसपी गीतेश गर्ग के अनुसार नप्ति और सीमांकन अपने हिसाब से नहीं होता देख आरोपियों ने राजस्व टीम पर हमला किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पटवारी की शिकायत पर पांच हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments