Thursday, September 24, 2026

TOP NEWS

2 अक्टूबर को देशभर...

15 अक्टूबर से ₹2000 से ऊपर के UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR चार्ज के खिलाफ देशभर के व्यापारियों ने 2 अक्टूबर को 'No UPI Day' का ऐलान किया है। जानिए कैसे होगा विरोध।

दतुनी पहाड़ी पर 25...

दतुनी पहाड़ी पर 25 हजार पौधे लगाकर वृक्षारोपण महाअभियान का किया शुभारंभश्री दादा...

MP के 70 हजार...

MP के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! हाईकोर्ट ने सरकार को दिया 4 हफ्ते का समय, सैलरी में होगी 15-20 हजार की बढ़ोतरी और मिलेगा 10 साल का एरियर।

54 लीटर अवैध देशी...

54 लीटर अवैध देशी शराब और 10 लीटर कच्ची शराब जब्त, ₹3.46 लाख...
Homeमध्य प्रदेशगणेश विसर्जन को लेकर गंजबासौदा में ट्रैफिक डायवर्सन

गणेश विसर्जन को लेकर गंजबासौदा में ट्रैफिक डायवर्सन

गणेश विसर्जन को लेकर गंजबासौदा में ट्रैफिक डायवर्सन

गंजबासौदा | प्रदीप मैथिल |

गणेश प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर गंजबासौदा पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर बड़ा डायवर्सन प्लान जारी किया है। 25 सितंबर 2026 की शाम 4 बजे से 26 सितंबर की सुबह 8 बजे तक गंज घाट की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा।

सिरोंज से गंजबासौदा आने वाले वाहन

सिरोंज की ओर से गंजबासौदा आने वाले सभी वाहनों को गुरौद–बर्री घाट मार्ग से होकर गंजबासौदा में प्रवेश करना होगा।

गंजबासौदा से सिरोंज जाने वाले वाहन

गंजबासौदा से अंबानगर और सिरोंज की ओर जाने वाले सभी वाहन बर्री घाट–गुरौद मार्ग से होकर जाएंगे।

विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की जा रही है, ताकि यातायात सुचारू और सुरक्षित बना रहे।

नागरिकों से अपील

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान डायवर्ट किए गए मार्ग का ही उपयोग करें, अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्ग पर जाने से बचें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

त्योहार खुशी और श्रद्धा से मनाएं, यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।

प्रदीप मैथिल
पल्स इंडिया 24 न्यूज़ | गंजबासौदा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments