Monday, October 19, 2026

TOP NEWS

हरिद्वार यातायात पुलिस ने...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले और रावण दहन के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। BHEL, जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू समेत इन 5 मुख्य क्षेत्रों में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जाने रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी।

इंदौर का 100 करोड़...

Indore Gold Smuggling: इंदौर के सराफा बाजार में DRI ने 100 करोड़ रुपये के अवैध सोना तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में 'जीडी ज्वेलर्स' के मालिकों द्वारा 3 साल में 90 किलो विदेशी सोना खरीदने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कोर्ट ने आरोपी पिता-पुत्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

बड़वानी में महिला से...

बड़वानी के जुलवानिया (बकवाड़ी गांव) में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के पिता ने महिला की साड़ी खींचकर सड़क पर डंडों से पीटा। पुलिस ने भाजपा नेता समेत 7 आरोपियों पर FIR दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर।

इंदौर में राजनीतिक घमासान,...

इंदौर कांग्रेस ने रीगल चौराहे पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को 'मित्रासुर' बताते हुए उनका पुतला फूंका. नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने नगर निगम घोटालों और जलसंकट पर घेरा, सुधार के लिए दिया 6 महीने का अल्टीमेटम. पढ़ें पूरी खबर
Homeमध्य प्रदेशधार : जिला धार की आबकारी टीम द्वारा एक ही दिन में...

धार : जिला धार की आबकारी टीम द्वारा एक ही दिन में विभिन्न जगह दबिश कर 1 ही दिन में दर्ज किए गए 4 महत्वपूर्ण प्रकरण

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी जिला धार द्वारा गठित विशेष कार्य बल की दोनों टीमों द्वारा वृत्त- बदनावर, सरदारपुर एवं गंधवानी में दबिश कर आज दिनांक 04/04/2025 को 04 महत्वपूर्ण प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम,1915 की धारा -34(2) के तहत दर्ज किए गए जिसमे कुल 33 पेटी बियर केन मदिरा तथा 05 प्रति देसी मदिरा जिसकी कुल मात्रा 441 बल्क लीटर जप्त की गई ।

धार जिले में अवैध मदिरा के परिवहन/संग्रहण एवं व्यापार के विरुद्ध नवागत सहायक आबकारी आयुक्त के जारी सख्त दिशा निर्देशों के परिणाम स्वरूप वृत्त बदनावर में 1 प्रकरण, वृत्त सरदारपुर में 1 प्रकरण तथा वृत्त गंधवानी में एक ही दिन में 2 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए ।

उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी नानूराम अलावा, आनद दंडीर, नागेन्द्र सिंह जादोन तथा आबकारी उपनिरीक्षक मनोज अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह भदौरिया, आकांक्षा गर्ग, प्रज्ञा मालवीय, राजकुमार शुक्ला, एकता सोनकर, राजेंद्र सिंह चौहान, मुनेंद्र सिंह जादोन एवं प्रीति बाला नरगावे तथा धार जिले के समस्त आबकारी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा ।

कार्यवाही सतत जारी रहेगी

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments