Saturday, August 29, 2026

TOP NEWS

मनीमाजरा में 2 सितंबर...

मनीमाजरा में 2 सितंबर को निकलेगी भव्य श्री कृष्ण शोभायात्रा4 सितंबर को धूमधाम...

13 मांगों को लेकर...

इलियास खानजिला गडचिरोलीहेडलाइन:13 मांगों को लेकर कांग्रेस का 31 अगस्त को वडसा में...

बिहार बोर्ड का बड़ा...

बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला: अब मार्कशीट पर नहीं दिखेगा 'Fail' शब्द, छात्रों...

FSSAI का बड़ा ऐक्शन:...

FSSAI का बड़ा ऐक्शन: एवरेस्ट और एलजी हींग की बिक्री पर तत्काल रोक;...
Homeमध्य प्रदेशधार : पुलिस कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा, बच्चों.....

धार : पुलिस कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा, बच्चों.. माफ कर देना मुझे, मरने की वजह हैरान कर देगी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज धार/मध्य प्रदेश के धार जिले के गंधवानी थाना क्षेत्र में स्थित पुलिस लाइन में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां रहने वाले आरक्षक दिनेश भवदीया ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दिनेश टांडा थाने में आरक्षक के पद पर कार्यरत थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिनेश ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की।

मौके से मिले एक सुसाइड नोट ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है। नोट में दिनेश ने अपनी बीमारी और उससे नौकरी पर पड़ रहे प्रभाव को आत्महत्या का कारण बताया है। उन्होंने अपनी शारीरिक और मानसिक पीड़ा का जिक्र करते हुए लिखा कि वो इस दर्द से थक चुके थे। गंधवानी पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस हर पहलू की पड़ताल कर रही है।

परिजनों ने क्या कहा?

रिश्तेदारों का कहना है कि दिनेश ने बवासीर का दो बार ऑपरेशन करवाया था। लेकिन समस्या बंद नहीं हुई। डेढ़ महीने पहले उनका तबादला गंधवानी से टांडा थाने में हुआ था। इस बीच 5 अगस्त के बाद से वे थाने नहीं गए और गंधवानी क्वार्टर में ही रह रहे थे।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments