Thursday, October 22, 2026

TOP NEWS

इंदौर पुलिसविभाग में बड़ा...

इंदौर पुलिस विभाग में दिवाली से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। पुलिस उपायुक्त ने जारी किए आदेश, क्राइम ब्रांच सहित 14 थाना प्रभारियों (TI) के कार्यक्षेत्र बदले। देखें पूरी लिस्ट।

मप्र: पीथमपुर में दिल...

मध्य प्रदेश के धार (पीथमपुर) में भीषण सड़क हादसा। तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार तीन स्कूली बच्चों को 10 मीटर तक घसीटा, दो सगे भाइयों और मौसेरी बहन की मौके पर ही दर्दनाक मौत। पूरी खबर पढ़ें।

8 सूत्रीय मांगों को...

8 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापननियमितीकरण, सीधी...

पिरान कलियर: नाबालिग को...

पिरान कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी रुपिन गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल। पढ़ें अर्जुन धारीवाल की रिपोर्ट।
Homeमध्य प्रदेशनीमच : टायर फटते ही अनियंत्रित होकर बाइक सवार छात्रों को रौंद...

नीमच : टायर फटते ही अनियंत्रित होकर बाइक सवार छात्रों को रौंद गया ट्रैक्टर, कांग्रेस नेता के बेटे समेत दो की दर्दनाक मौत

  • तिलस्वां महादेव दर्शन करने जा रहे बाइक सवार तीन छात्रों को ट्रैकटर ने रौंदा। टायर फटने से अनियंत्रित हुआ था ट्रैक्टर ट्रॉली। हादसे में बाइक सवार दो छात्रों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। मृतकों में कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल है।

मध्य प्रदेश के नीचम जिले के सिंगोली थाना इलाके में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई है। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। यहां तिलस्वां मार्ग स्थित ग्राम फुसरिया के पास शुक्रवार शाम एक ओवरलोड ट्रैक्टर का टायर अचानक फट गया। इस दर्दनाक हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल है। बताया डा रहा है कि हादसे में जान गवाने वाले छात्रों में कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल है।

बताया जा रहा हैं कि, ग्राम फुसरिया के पास शुक्रवार शाम को ये तीनों छात्र मोटरसाइकिल से तिलस्वां महादेव दर्शन करने जा रहे थे। ग्राम फूंसरिया से आगे एक पत्थर से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर का टायर फट गया, जिससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा और नजदीक से गुजर रहे मोटरसाइकिल को रौंदता हुआ चला गया। मोटरसाइकिल पर तीनों छात्र सवार थे। दुर्घटना में कांग्रेस नेता बालकिशन धाकड़ का पुत्र सांवरा धाकड़ निवासी लाडपुरा थाना सिंगोली और विशाल पिता राधेश्याम धाकड़ निवासी कंवर जी की खेड़ी थाना सिंगोली की मौके पर ही मौत हो गई।

कांग्रेस नेता के बेटे की हादसे में मौत

हादसे में अभय कुमार पिता शिवलाल धाकड़ निवासी कदवासा को गंभीर चोट लगी जिसे दूसरी जगह इलाज के लिए रेफर किया गया हैं। वहीं बाकि दो छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। बता दें कि मृतक सांवरा धाकड़ कांग्रेस नेता बालकिशन धाकड़ का पुत्र है और कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत हैं। तीनो छात्रों का शुक्रवार को अंतिम पेपर था। वे पेपर देने के बाद मोटरसाइकिल से तिलस्वां महादेव दर्शन करने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments