Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

वोट चोरी’ मामले में...

'वोट चोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी गठबंधन (INDIA Bloc) को झटका. SC रजिस्ट्री ने राहुल गांधी और खड़गे की संयुक्त याचिका में निकालीं 14 तकनीकी खामियां, ₹220 कोर्ट फीस भी पाई गई कम. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...
Homeछत्तीसगढपत्थलगांव क्षेत्र का अब तेज गति से होगा कायाकल्प – विधायक श्रीमती...

पत्थलगांव क्षेत्र का अब तेज गति से होगा कायाकल्प – विधायक श्रीमती गोमती साय

पत्थलगांव क्षेत्र का अब तेज गति से होगा कायाकल्प – विधायक श्रीमती गोमती साय

विधायक जनदर्शन में समस्याओं को लेकर पहुंच रहे फरियादी, विकलांग को तत्काल मिली व्हीलचेयर, चेहरे पर छाई खुशी

पत्थलगांव । क्षेत्र के जनता की परेशानियों के निवारण हेतु सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती गोमती साय के पत्थलगांव स्थित कार्यालय में सोमवार को जनदर्शन कार्यक्रम रखा गया। यहां जनदर्शन में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे फरियादियों ने श्रीमती साय को आवेदन सौंपा। वहीं उनकी अनेकों समस्याओं का त्वरित निवारण भी किया गया।

आपको बता दें कि विधायक श्रीमती गोमती साय अपने क्षेत्र में छोटी से छोटी समस्याओं का निवारण करने प्रतिबद्ध है। जशपुर जिले का पत्थलगांव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गृह जिला होने पर यहां के बुजुर्ग, किसान,दिव्यांग, महिला, युवा एवं समस्त वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की जा रही है।

इस दौरान विधायक निवास कार्यालय में श्रीमती गोमती साय द्वारा फरियादी को व्हीलचेयर तत्काल प्रदान कराया गया, जिससे उनके चेहरे खिलखिला उठे। वहीं विकलांग पेंशन,सनातन संत समाज गहीरा गुरु आश्रम द्वारा भवन एवं बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए आवेदन,नेटवर्क समस्या के लिए टावर लगवाने हेतु आवेदन,हैंडपंप प्रदाय करने एवं जमीन संबंधित समस्या समेत अन्य आवेदनों पर तत्काल विभाग के अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम अवगत कराते हुए समस्याओं को निराकरण करने के निर्देश दिए।

विधायक श्रीमती गोमती साय ने लंझियापारा स्थित शराब दुकान को जल्द ही 1 महीने के भीतर अन्यत्र कराए जाने,एवं रायगढ़ रोड़ सड़क निर्माण के रुके हुए कार्य को जल्द ही शुरू करने,शहर अंदर सड़क चौड़ीकरण कार्य जल्द शुरु करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पत्थलगांव क्षेत्र के कायाकल्प में किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। शहर के विकास में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इस हेतु सहयोग करने उन्होंने लोगों से अपील की।

उक्त अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,पत्थलगांव भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल,भाजपा ग्रामीण मंडल प्रभारी हरजीत सिंह भाटिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेमंत बंजारा,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता,नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह,जनपद उपाध्यक्ष फिलिस्फीना एक्का,उपाध्यक्ष अजय बंसल,अरुण यादव,नरेश यादव,भारती शर्मा,भाजपा मीडिया प्रभारी दिपेश रोहिला सहित भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता व पत्रकारगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments