Friday, October 2, 2026

TOP NEWS

धौलपुर रोजाना 12,000 लीटर...

धौलपुर में 2 साल से चल रही नकली दूध की फैक्ट्री का भंडाफोड़। रोजाना 12,000 लीटर सिंथेटिक दूध UP-MP में होता था सप्लाई। एसपी विकास सांगवान की बड़ी कार्रवाई।

भारत का पहला AI...

भारत ने लॉन्च किया पहला AI सैटेलाइट 'MOI-1A', जो अंतरिक्ष में ही तस्वीरों का विश्लेषण करेगा। भारत यह तकनीक हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बना। पूरी रिपोर्ट।

बुजुर्गों के कार्यक्रम में...

इंदौर के वार्ड 59 में बुजुर्गों के कार्यक्रम में आमंत्रण न मिलने पर भड़कीं भाजपा पार्षद डॉ. रूपाली पेंढारकर, निगम अधिकारियों को दी 'अंजाम बुरा होने' की चेतावनी।

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस...

सरदारपुरअंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर लेडगांव के श्री भरतलाल पाटीदार का भव्य सम्मानसरदारपुर...
Homeउत्तर प्रदेश"हेलो पुलिस, मैंने मम्मी का मर्डर कर दिया…" लखनऊ के इस नाबालिग...

“हेलो पुलिस, मैंने मम्मी का मर्डर कर दिया…” लखनऊ के इस नाबालिग बेटे का फोन सुन दहल गई खाकी!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर अपनी 42 वर्षीय मां (गीता भागचंदानी) की रिंच (Wrench) से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटे ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

विवाद के बाद रिंच से किया ताबड़तोड़ वार
सोशल मीडिया पर वायरल दावों और लखनऊ पुलिस द्वारा जारी शुरुआती बयान के अनुसार, घर में किसी बात को लेकर मां और बेटे के बीच गंभीर विवाद हुआ था। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर 17 साल के नाबालिग बेटे ने घर में रखे लोहे के औजार (रिंच) से अपनी मां के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद खुद डायल किया पुलिस का नंबर
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भागने का प्रयास नहीं किया। उसने खुद पुलिस को फोन लगाया और कहा, “हेलो पुलिस, मैंने मम्मी का मर्डर कर दिया है। आप लोग आ जाओ।” सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस की कार्रवाई और आधिकारिक बयान
मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। लखनऊ पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा:

“प्रारम्भिक जांच में विवाद के दौरान नाबालिग पुत्र द्वारा औजार से प्रहार किए जाने से महिला की मृत्यु होना ज्ञात हुआ है। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत है। नाबालिग पुलिस संरक्षण में है। साक्ष्य संकलन, पोस्टमार्टम एवं अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।”

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी नाबालिग को हिरासत (पुलिस संरक्षण) में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर किस विवाद के कारण उसने इतना आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments