Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

Pakistan सरहद पार गूंजा...

बढ़ती आस्था और बलोच मुस्लिम सौहार्द के बीच पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित महाशक्तिपीठ हिंगलाज माता मंदिर में नवरात्रि के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

OnePlus 16 Launched: 9000mAh...

स्मार्टफोन की दुनिया में OnePlus 16 फ्लैगशिप फोन लॉन्च हो गया है। इसमें 9000mAh की Glacier बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme प्रोसेसर और 200MP का DSLR कैमरा सेटअप दिया गया है। इसकी कीमत और पूरी डिटेल्स यहाँ पढ़ें।

भारतीय बाजार में वोल्वो...

लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में वोल्वो ने धमाका करते हुए भारत में अपनी सबसे सुरक्षित एसयूवी Volvo EX90 को ₹1.26 करोड़ में लॉन्च कर दिया है। सिंगल चार्ज में 724 KM की बेहतरीन रेंज और कमाल के फीचर्स के साथ आई इस कार की पूरी डिटेल यहाँ पढ़ें।

राहुल गांधी का बड़ा...

राहुल गांधी ने विपक्षी आंदोलन को 'शिवजी की बारात' बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा। पूरी खबर पढ़ें।
HomeUncategorizedप्रधानमंत्री मत्स्य किसान सह समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन...

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान सह समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभडिंडौरी : 17 फरवरी, 2025

सहायक संचालक आर. के. चंदेल द्वारा बताया गया कि केन्द्रीय केबिनेट ने 08 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अन्तर्गत केन्द्रीय स्तर की उप-योजना प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना का अनुमोदन किया है। योजना का कियान्वयन आगामी 4 वर्षों तक किया जाना है। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु भारत सरकार द्वारा विकसित नेशनल फिशरीज डिजीटल प्लेटफार्म पर इच्छुक मछुआरे, मत्स्य किसान, मत्स्य विक्रेता एवं मत्स्य उद्यमी अपना पंजीयन करवाकर NFDP प्लेटफार्म पर ही ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। NFDP प्लेटफार्म पर प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना अंतर्गत ऋण सुविधा, मत्स्य सहकारी समितियों का सशक्तिकरण, जलीय कृषि बीमा, प्रदर्शन, अनुदान, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण इत्यादि गतिविधियां सम्मिलित है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये आपके नजदीकी कॉमन सर्विस सेन्टर से संपर्क कर ऑनलाईन पंजीयन एवं आवेदन कर सकते है। साथ ही मत्स्य विभाग के जिला कार्यालय में भी सपर्क कर सकते है। योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिये राष्ट्रीय मात्स्कि विकास बोर्ड के टोल फ्री नंबर-1800-425-1660 पर सोमवार-शुकवार सुबह 9.30 बजे से शाम 8.00 बजे तक सम्पर्क कर सकते है। एवं साथ ही विकासखण्ड प्रभारीयों के मोबाईल नं. 7247055921 बजाग-करजिया, 7828968187 डिण्डौरी-समनापुर एवं 8817792693 मेहंदवानी, अमरपुर, शहपुरा से संपर्क कर सकते हैं।

डिंडोरी से लीलाराम साहू की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments