Thursday, September 3, 2026

TOP NEWS

बड़वानी: चरित्र पर शक...

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के खेतिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदरिया बड़...

जबलपुर: चोरी के शक...

जबलपुर: चोरी के शक में दो बच्चों से मारपीट, वीडियो वायरल होने के...

Shri Krishna Janmashtami 2026:...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विशेष: क्यों मनाई जाती है जन्माष्टमी, क्या है शुभ मुहूर्त और...

गुम होता बचपन: डिजिटल...

गुम होता बचपन: डिजिटल दुनिया के शोर में खो गया हमारा पारंपरिक 'गिल्ली-डंडा'विशेष...
Homeमध्य प्रदेशभाजपा जिला अध्यक्ष के लिए राय शुमारी भाजपा कार्यालय पर हुई

भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए राय शुमारी भाजपा कार्यालय पर हुई

भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए राय शुमारी भाजपा कार्यालय पर हुई

निर्वाचन पर्यवेक्षक सुधीर गुप्ता एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रामेश्वर शर्मा को पसंदीदा तीन-तीन नाम दिये

राहुल सेन मांडव

धार। संगठन पर्व वर्ष 2024 के अंतर्गत जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए राय शुमारी 26 दिसंबर गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें संगठन चुनाव पर्यवेक्षक मंदसौर सांसद श्री सुधीर गुप्ता और जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा विशेष रूप से पहुंचे इस दौरान एक कार्यशाला भी आयोजित की गई जिसमें संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम जिले के विधायक नीना वर्मा और कालू सिंह ठाकुर मंचासीन रहे।
जिला अध्यक्ष के लिए राय शुमारी सभी अपेक्षित गण ने अपने पसंदीदा तीन-तीन नाम एक पर्ची में लिखकर जिला निर्वाचन अधिकारी को बंद कमरे में दिए। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा ने जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि राय शुमारी के लिए विभिन्न अपेक्षित श्रेणियां बनाई है जिसमें वर्तमान सांसद और पूर्व सांसद वर्तमान विधायक पूर्व विधायक वर्तमान जिला अध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्ष विधानसभा चुनाव वर्ष 2023 भाजपा प्रत्याशी पूर्व निगम मंडल अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष जिले में नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि गण समेत कुल 85 भाजपा नेता व पदाधिकारी राय शुमारी में शामिल हुए। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments