Thursday, October 22, 2026

TOP NEWS

लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान;...

इंदौर में बीजेपी का 15 दिवसीय 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान शुरू। कांग्रेस और राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देने 1 नवंबर को निकलेगी विशाल पदयात्रा। कैलाश विजयवर्गीय और शहर के दिग्गज नेताओं ने बनाईं विशेष कमेटियां। जानिए पूरा शेड्यूल।

एमपी के मुरैना में...

मुरैना के बागचीनी में मामी के साथ अवैध संबंधों के चलते भांजे की बेरहमी से हत्या। तीसरी मंजिल से फेंकने के बाद गमछे से घोंटा गला, कार समेत शव को नहर में फेंका। पुलिस ने मामा और नाना को किया गिरफ्तार, तीसरे आरोपी की तलाश जारी। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

भारतीय सेना की बढ़ेगी...

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए BEL के साथ ₹770 करोड़ का करार किया है। ये नए रडार दुश्मन के फाइटर जेट से लेकर छोटे ड्रोनों को हवा में ही ट्रैक कर नष्ट करने में मदद करेंगे।

मां दुर्गेश्वरी धाम पर...

मां दुर्गेश्वरी धाम पर 9 दिवसीय गरबा महोत्सव सम्पन्न, समापन पर हुवा विशाल...
Homeमध्य प्रदेशभोपाल : लेडी डॉक्टर की संदिग्ध मौत, बेडरूम में बेसुध मिली...

भोपाल : लेडी डॉक्टर की संदिग्ध मौत, बेडरूम में बेसुध मिली हाथ पर इंजेक्शन के निशान

  • लखनऊ की रहने वाली थी लेडी डॉक्टर, 4 महीने पहले हुई थी शादी, पति भी डॉक्टर है…।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक लेडी डॉक्टर की लाश उसके ही घर में मिली है। लेडी डॉक्टर के हाथ पर इंजेक्शन के निशान हैं जिसके कारण मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। जिस लेडी डॉक्टर की लाश मिली है उसका पति भी डॉक्टर है और चार महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी

भोपाल के शाहपुरा थाना इलाके की एक कवर्ड कैंपस कॉलोनी में रहने वाली 25 साल की लेडी डॉक्टर रिचा पांडे की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रिचा के पति अभिजीत भी डॉक्टर हैं और उन्होंने पुलिस को बताया कि सुबह पत्नी बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी वो उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिचा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रिचा के हाथ पर इंजेक्शन के निशान मिले हैं जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है।

मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली रिचा पांडे की शादी 4 महीने पहले सतना के रहने वाले डॉ. अभिजीत पांडे के साथ हुई थी। वो भोपाल के शाहपुरा इलाके में रहते थे, पति का एमपी नगर इलाके में निजी क्लीनिक है। पुलिस ने रिचा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलने की बात कह रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments