Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

वोट चोरी’ मामले में...

'वोट चोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी गठबंधन (INDIA Bloc) को झटका. SC रजिस्ट्री ने राहुल गांधी और खड़गे की संयुक्त याचिका में निकालीं 14 तकनीकी खामियां, ₹220 कोर्ट फीस भी पाई गई कम. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...
HomeUncategorizedरेत माफियाओं की बेलगाम रफ्तार बनी जानलेवा: ओवरलोड हाईवा ने ली चार...

रेत माफियाओं की बेलगाम रफ्तार बनी जानलेवा: ओवरलोड हाईवा ने ली चार बेजुबानों की जान

नियमों को ताक पर रख दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, हादसे के बाद चालक फरार

Vo – डिंडोरी जिले के मेहदवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमघाट-रजगढ़ी मार्ग पर रविवार को हुए दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर रेत परिवहन में बरती जा रही भारी लापरवाही और वाहन मालिकों की मनमानी को उजागर कर दिया है। रेत से ओवरलोड तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क किनारे मौजूद पांच मवेशियों को बेरहमी से कुचल दिया, जिसमें चार जानवरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा तेज गति से शाहपुरा की ओर जा रहा था। वाहन की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क किनारे मवेशियों को रौंदते हुए निकल गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मवेशियों के चिथड़े उड़ गए और आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए।
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ओवरलोड रेत से भरे ऐसे हाईवा सड़कों पर किसकी शह पर दौड़ रहे हैं? स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार रेत माफियाओं के वाहन नियमों को दरकिनार कर बेखौफ दौड़ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के नाम पर आंखें मूंदे बैठा है।
हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिससे वाहन मालिक की जिम्मेदारी और भी कटघरे में आ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वाहन मालिक अपने चालकों पर नियंत्रण रखते और नियमों का पालन कराया जाता, तो यह हादसा टल सकता था।
घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस एवं पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दी। कार्यकर्ताओं ने हाईवा को पकड़कर थाने पहुंचाया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा हाईवा मालिक और फरार चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments