Tuesday, September 22, 2026

TOP NEWS

शाहजहांपुर: श्मशान में इंसानियत...

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में श्मशान घाट पर बुजुर्ग की जलती चिता की आग पर मीट पकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें।

डोल ग्यारस पर गंज...

डोल ग्यारस पर गंज बासौदा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब: सर्व समाज ने...

‘चाय में बेहोशी की...

प्यार के पागलपन में अपने ही परिवार के 7 लोगों को कुल्हाड़ी से काटने वाली शबनम की खौफनाक दास्तान। जानिए पुलिस तफ्तीश की वो इनसाइड स्टोरी जिसने खोला पूरा राज।

UPI का फ्री दौर...

UPI पर मुफ्त का दौर खत्म! 15 अक्टूबर से ₹2000 से अधिक के ट्रांजैक्शन पर लगेगा मर्चेंट चार्ज। PhonePe और Google Pay की होगी अरबों डॉलर की बंपर कमाई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : मायावती के आवास पर NSG का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन! सायरन बजाती...

लखनऊ : मायावती के आवास पर NSG का हाई-वोल्टेज ऑपरेशन! सायरन बजाती एंबुलेंस आई बाहर, आखिर हुआ क्या?

  • मायावती की सुरक्षा में हर समय एनएसजी कमांडोज तैनात रहते हैं। मंगलवार को एकाएक एनएनजी कमांडो मायावती के घर में घुसे और एंबुलेंस के साथ दौड़ते हुए बाहर निकले। यह नजारा देख हर कोई हैरान रह गया। आइये जानते हैं वहां क्या हुआ…

बसपा सुप्रीमो मायावती के आवास पर मंगलवार सुबह अचानक हलचल तेज हो गई। NSG कमांडो का एक दल तेजी से अंदर दाखिल हुआ। इसी दौरान सायरन बजाती हुई एक एम्बुलेंस भी वहां पहुंची। कुछ देर बा

मायावती की डमी को हॉस्पिटल में शिफ्ट किया

दरअसल, यह कोई आपातकालीन स्थिति नहीं, बल्कि NSG की एक मॉक ड्रिल थी। इस अभ्यास के दौरान एक महिला को मायावती की डमी के रूप में इस्तेमाल किया गया। सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशानुसार, पुलिस और NSG कमांडो ने मायावती की डमी को स्ट्रेचर पर रखकर एम्बुलेंस में शिफ्ट किया।

सुरक्षाकर्मियों के साथ डॉक्टर भी रहे मौजूद

डमी को मायावती के आवास से करीब 1.5 किलोमीटर दूर सिविल अस्पताल भेजा गया। इस अभ्यास में सुरक्षाकर्मियों के साथ सिविल अस्पताल के डॉक्टर, पुलिसकर्मी, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस टीम भी शामिल थी। पूरी प्रक्रिया 9 माल एवेन्यू स्थित मायावती के आवास पर लगभग एक घंटे तक चली।

एक घंटे चली मॉक ड्रिल

NSG के अधिकारी के मुताबिक, दुर्घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए मॉक ड्रिल की गई। इस पूरे मॉक ड्रिल का मकसद रिस्पॉन्स टाइम को समझना था।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments