Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

वोट चोरी’ मामले में...

'वोट चोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी गठबंधन (INDIA Bloc) को झटका. SC रजिस्ट्री ने राहुल गांधी और खड़गे की संयुक्त याचिका में निकालीं 14 तकनीकी खामियां, ₹220 कोर्ट फीस भी पाई गई कम. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...
HomeUncategorizedशिवपुरी : सामने आई खाकी के अंदर की हकीकत,कैमरे में कैद ASI...

शिवपुरी : सामने आई खाकी के अंदर की हकीकत,कैमरे में कैद ASI की करतूत, पहले दी जमकर गालियां फिर ली रिश्वत…

  • वीडियो वायरल होते ही एसपी ने एएसआई को किया निलंबित, करीब 10 महीने पुराना बताया जा रहा वीडियो…।

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर से एक ASI का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में एएसआई पहले तो जमकर गालियां देते दिख रहे हैं। गालियां देने के बाद एएसआई एक कागज से नोट निकालकर गिनकर अपने पर्स में रखते नजर आ रहे हैं आरोप है कि ये पैसे ASI ने रिश्वत के तौर पर लिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने तुरंत एएसआई को निलंबित कर दिया है

ASI की करतूत का वीडियो वायरल

पिछोर थाने के एएसआई अरविंद यादव का जो वीडियो वायरल हुआ है उसे लेकर बताया जा रहा है कि ये झगड़े के एक मामले से जुड़ा हुआ है। वीडियो में एएसआई संबंधितों से बात करते हुए ग्रामीणों को गालियां देते हुए सुनाई दे रहा है। इसके बाद एएसआई हाथ में पकड़े एक कागज से नोट निकालकर गिनते हुए और फिर उन नोटों को अपने पर्स में रखते भी दिख रहा है।

ASI निलंबित, वीडियो की जांच के आदेश

शिवपुरी जिले के पिछोर थाने में पदस्थ एएसआई अरविंद यादव का रिश्वत लेते व गाली-गलौंच करते एक वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। एसपी अमन राठौड़ ने तुरंत मामले पर संज्ञान लेते हुए एएसआई अरविंद यादव को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। हालांकि वीडियो 10 महीने पहले का बताया जा रहा है और जिसने भी यह वीडियो वायरल किया है, वह एक षडयंत्र हो सकता है, क्योंकि वीडियो बनने के तुरंत बाद वायरल होता तो बात अलग थी। हालांकि एसपी ने मामले में जांच के आदेश भी दिए हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments