Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

पुणे: शिव मंदिर में...

पुणे के निगड़ी में शिव मंदिर के अंदर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का CCTV वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मेट्रो मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें।

Bihar Boat Accident, वैशाली...

बिहार के वैशाली (राघोपुर) में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत। जानिए रेस्क्यू ऑपरेशन का ताजा अपडेट, मुआवजे का एलान और प्रमुख नेताओं के बयान। पूरी खबर पढ़ें।

मध्य प्रदेश में देर...

मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। डॉ. मोहन यादव सरकार ने 11 जिलों के कलेक्टर बदले हैं और आईएएस सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का नया प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। पूरी ट्रांसफर लिस्ट यहाँ देखें।

बिहार में दर्दनाक हादसा:...

बिहार के वैशाली जिले में बड़ा हादसा। राघोपुर के रामपुर श्यामचंद में गंगा नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटने से 8 बच्चों की मौत, 12 लापता। SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। पढ़ें पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेशसिंगरौली जिले के दुधमनिया स्कूल में छुआ छूत और भेदभाव को प्रधानाध्यापक...

सिंगरौली जिले के दुधमनिया स्कूल में छुआ छूत और भेदभाव को प्रधानाध्यापक एवं छात्रों ने बताया निराधार शिकायत साजिश का हिस्सा।

सिंगरौली जिले के दुधमनिया स्कूल में छुआ छूत और भेदभाव को प्रधानाध्यापक एवं छात्रों ने बताया निराधार शिकायत साजिश का हिस्सा।

खबर मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुधमनिया से है जहां पर विगत दिनों अभिभावकों के द्वारा आरोप लगाया गया था कि विद्यालय की प्रधानाध्यापक अर्चना सिंह के द्वारा छात्रों के साथ भेदभाव तथा मारपीट किया जाता है मीडिया ने मामले की पड़ताल की तो स्कूली छात्रों एवं टीचरों ने बताया कि मैडम जी के द्वारा कोई भी मारपीट एवं प्रताड़ित नहीं किया जाता है हम लोगों के साथ समान व्यवहार किया जाता है वहीं जब पूरे मामले को लेकर विद्यालय की हेडमास्टर से पूछा गया तो उन्होंने कहा मेरे किसी की छात्रा से भेदभाव नहीं किया जाता है कुछ मेरे परिवार के लोग साजिश कर अभिभावको से झूठा शिकायत करवाते है मेरे लिए सभी छात्र समान हैं आप चाहे तो छात्रों और विद्यालय के स्टॉप से पूछ सकते हैं।

शिकायत पारिवारिक साजिश का हिस्सा

इस पूरे मामले का निष्पक्षता के साथ अवलोकन किया जाए तो पता चलता है कि शिकायत करवाने वाले धनराज यादव के घर के बच्चों को छोड़कर सभी बच्चे भेदभाव को सीरे से खारिज कर दिया। इससे स्पष्ट होता है कि अर्चना सिंह को जातिगत भेदभाव का रंग देखकर हटवाकर शिकायतकर्ता अपने चहते को हेड मास्टर की कुर्सी पर बिठाना चाहता है।

आरोप गंभीर होने के कारण बारीकी से किया अवलोकन

टीचर पर छुआछूत और जातिगत भेदभाव का गंभीर आरोप होने के कारण मीडिया टीम ने मामले को गंभीरता के लिया और मामले का तथ्यों की गहराई के परीक्षण किया इतना ही नहीं जब स्कूली बच्चों का बयान लिया जा रहा था तो विद्यालय की स्टाफ और शिकायतकर्ता को भी वहां से दूर रखा गया ताकि बच्चों को प्रभावित ना किया जा सके। छोटे-छोटे बच्चों से की गई पूछताछ जहां पर बच्चों ने साफ बताया कि हम लोगों से कोई भी मारपीट और छुआछूत नहीं होता है बच्चियों ने भी बताया कि हम लोगों के साथ ऐसा तो कभी व्यवहार नहीं किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments