Thursday, May 21, 2026

TOP NEWS

सोशल मीडिया पर हलचल...

सोशल मीडिया पर हलचल - नई "कॉकरोच जनता पार्टी" (CJP) का उदय हम...

ट्विशा शर्मा मौत मामला:...

'अंतिम संस्कार का निर्णय परिवार का निजी मामला, कानूनन दोबारा पोस्टमार्टम की जरूरत...

राहुल गांधी का पीएम...

मुख्य बिंदु (Highlights): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेठी में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर...

पेट्रोल-डीजल ₹4 महंगा, MP...

पेट्रोल-डीजल ₹4 महंगा, MP में 10% बढ़ेगा माल भाड़ा: महंगाई की चौतरफा मार...
Homeमध्य प्रदेशसिवनी टोल कर्मियों की लापरवाही ! एंबुलेंस को रोका, मरीज की मौत

सिवनी टोल कर्मियों की लापरवाही ! एंबुलेंस को रोका, मरीज की मौत

सिवनी जिले के खवासा टोल प्लाज़ा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक मासूम जान सिर्फ इसलिए चली गई क्योंकि टोल कर्मियों ने एम्बुलेंस को रोक दिया। परिवार का आरोप है कि टोल कर्मचारियों की लापरवाही और गुंडागर्दी ने एक ज़िंदगी छीन ली।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि टोल कर्मियों ने न सिर्फ एम्बुलेंस को रोका, बल्कि ड्राइवर से मारपीट भी की, जिससे एंबुलेंस आधे घंटे तक वहीं फंसी रही और उस आधे घंटे में जो हो गया, वो शायद कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। अगर एम्बुलेंस को ना रोका जाता तो आज वो जिंदा होता।

जानकारी के मुताबिक, जान गंवाने वाला व्यक्ति पहले कलेक्टर कार्यालय में चपरासी के पद पर कार्यरत था। आज उसका परिवार बेसहारा हो गया है।अब सवाल ये है- क्या टोल कर्मियों की मनमानी पर सिस्टम अब भी चुप रहेगा या कोई एक्शन लेगा?” परिजनों ने कुरई थाना में 4 टोल कर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। लेकिन क्या इससे उस मासूम जान की भरपाई हो सकेगी? ये कोई पहला मामला नहीं है, जब टोल नाकों की मनमानी ने जिंदगी पर रोक लगा दी हो।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments