Wednesday, October 21, 2026

TOP NEWS

मां दुर्गेश्वरी धाम पर...

मां दुर्गेश्वरी धाम पर 9 दिवसीय गरबा महोत्सव सम्पन्न, समापन पर हुवा विशाल...

Lava Aura Curve 5G...

Lava Aura Curve 5G भारत में हुआ लॉन्च। ₹23,999 की कीमत में पाएं अनोखी दोहरी स्क्रीन (Dual Display), 6000mAh बैटरी और 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले। जानें इसके सभी फीचर्स।

यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन...

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की तस्वीरें वायरल होने पर मचा बवाल। विपक्ष ने दागे गंभीर सवाल, जानें क्या है पूरा मामला।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

सरदारपुरमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सरदारपुर दौरे की तैयारियां तेजकलेक्टर और एसपी ने...
Homeमध्य प्रदेशसीधी : चार युवकों ने बारी-बारी से किया नाबालिग छात्रा से गैंग...

सीधी : चार युवकों ने बारी-बारी से किया नाबालिग छात्रा से गैंग रेप, आरोपियों की तलाश तेज

एनटीवी टाइम न्यूज सीधी/ मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता सीधी शहर के एक निजी स्कूल में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि चार अलग-अलग युवकों ने मिलकर उसके साथ कई बार जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी ने पहले किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया और उसका विश्वास जीता। इसके बाद उसने कई बार अकेले में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने अपने तीन अन्य दोस्तों को बुलाया और सबने मिलकर नाबालिग के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। यह जघन्य वारदात लंबे समय तक चलती रही, लेकिन डर और शर्म के कारण पीड़िता चुप रही।

जब यह बात स्कूल प्रशासन के संज्ञान में आई तो उन्होंने तुरंत पीड़िता के परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने बुधवार को जमोड़ी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल प्रभाव से भादवि की धारा 376, 376(2)(n), 376(3), 506 तथा पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।

जिसमें चारों आरोपियों के नाम दर्ज किए गए हैं। जमोड़ी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया, “आज ही यह गंभीर मामला सामने आया है। हमने तुरंत FIR दर्ज कर ली है। सभी चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है। टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है। बहुत जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सभी आरोपी स्थानीय क्षेत्र के ही निवासी हैं और पीड़िता से उनकी जान-पहचान स्कूल आने-जाने के दौरान हुई थी। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच कर रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा उसका बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया जाएगा।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments