Tuesday, October 20, 2026

TOP NEWS

दीपके बोले- हमारे आंदोलन...

CJP संयोजक अभिजीत दीपके ने युवा आंदोलनों की तुलना नेपाल-बांग्लादेश से करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के जेल जाने को गांधीवादी सत्याग्रह बताते हुए फिर से शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू करने का संकल्प लिया।

Apple India ने रचा...

Apple India ने वित्तीय वर्ष 2026 में ₹1 लाख करोड़ का रेवेन्यू पार कर नया रिकॉर्ड बनाया है। आईफोन की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री से कंपनी के शुद्ध मुनाफे में 66% का भारी उछाल आया है। पूरी बिजनेस रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

शिवा शर्मा हत्याकांड: 11...

लखनऊ के शिवा शर्मा मर्डर केस की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को यूपी एसटीएफ ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। बुर्का पहनकर फरार चल रही श्रद्धा की गिरफ्तारी की पूरी कहानी।

दिग्विजय सिंह की ‘सत्य...

दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू: महाकाल की नगरी उज्जैन से...
Homeबॉलीवुडसुशांत केसः वो पहले दिन से ही बेकसूर थीं..रिया चक्रवर्ती को क्लीन...

सुशांत केसः वो पहले दिन से ही बेकसूर थीं..रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट मिलने पर आया वकील का बयान, कहा- सच की जीत हुई

मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई द्वारा फाइनल रिपोर्ट दाखिल की गई है, जिसमें स्पष्ट किया गया है विस्तृत जांच के बाद कोई ऐसा ठोस प्रमाण नहीं मिला, जिससे यह साबित हो कि सुशांत को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया था। इसके साथ ही मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को भी क्लीन चिट मिल गई है। रिया का कानूनी राहत मिलने के बाद उनके वकील ने सीबीआई का आभार व्यक्त किया है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट मिलने पर उनके वकील सतीश मानशिंदे ने सीबीआई की रिपोर्ट और उनके फैसले का स्वागत किया है।

रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा- क्लीन चिट तो मैंने रिया को पहले दिन से ही दी थी, क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत की मौत पूरी तरह से सुसाइड थी। उसमें रिया चक्रवर्ती का कोई भागीदारी नहीं थी। रिया, सुशांत के घर से 6 दिन पहले ही निकल गई थीं। उसके बाद वो सुशांत के कॉन्टैक्ट में नहीं थीं।

उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि कौन से आधार पर रिया को इस केस में घसीटा गया था। जो नैरेटिव लोगों ने चलाया वो आज सीबीआई की रिपोर्ट में पता चला है कि वो पूरी तरह से गलत था। रिया चक्रवर्ती पहले दिन से ही बेकसूर थीं। इसलिए टाइगर की तरह उन्होंने इस केस को लड़ा है। मैं उनको बंगाल टाइगर बोलता था। मैं रिया को सैल्यूट करता हूं कि उन्होंने इतना कुछ सहन किया। 27 दिन उन्हें जेल जाना पड़ा। मैंने पहले दिन से ही कहा है कि सच की ही जीत होगी।

साथ ही रिया के वकील ने कहा कि- हम सीबीआई के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने हर एंगल से इस केस की गहराई से जांच की और इसे बंद कर दिया।

उन्होंने कहा- ‘सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जिस तरह से झूठी बातें फैलाई गईं, वह बिल्कुल भी उचित नहीं थीं। उस समय कोविड के कारण, हर कोई टीवी और सोशल मीडिया से चिपका हुआ था। ऐसे में निर्दोष लोगों को मीडिया और जांच अधिकारियों के सामने परेशान किया गया।’

बता दें कि सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट मुंबई की एक विशेष अदालत में दाखिल की है। अब कोर्ट तय करेगा कि इस रिपोर्ट को मंजूरी देनी है या फिर आगे की जांच का आदेश देना है।

क्या था मामला?

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत, 14 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे, जिसने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या करार दिया गया, लेकिन उनके परिवार और फैंस ने इसमें साजिश और हत्या की आशंका जताई थी। परिवार और फैंस की मांग पर, अगस्त 2020 में इस केस को CBI को सौंपा गया, जिसकी जांच काफी गहराई से चली। वहीं, अब हाल ही में CBI ने इस केस में अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments