Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

रुड़की: भाजपा का कांग्रेस...

रुड़की: भाजपा का कांग्रेस पर वार - राहुल गांधी पर अराजकता फैलाने का...

इंदौर: सयाजी होटल के...

सयाजी होटल के बाहर से टेम्पो ट्रैवलर चुराकर भाग रहे बदमाश का कहर। लोडिंग रिक्शा और बाइक को टक्कर मारने के बाद पोल से टकराया वाहन, जनता ने की धुनाई। पूरी ख़बर पढ़ें।

आबकारी की लापरवाही से...

आशीष जवखेडकर की रिपोर्टआज राऊ नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 5 के कादम्बरी...

MP शिक्षक पदोन्नति: मध्य...

मध्य प्रदेश में 32 हजार शिक्षकों के प्रमोशन की तैयारी तेज। स्कूल शिक्षा विभाग खंगालेगा 8 साल का गोपनीय प्रतिवेदन (CR) रिकॉर्ड। दिसंबर में प्रस्तावित टीईटी परीक्षा (TET Exam) के बाद जारी होगी पहली सूची, देखें पूरी डिटेल।
Homeमध्य प्रदेशBETUL : बंद कमरे में पलंग पर मिला स्टाफ नर्स का सड़ा...

BETUL : बंद कमरे में पलंग पर मिला स्टाफ नर्स का सड़ा हुआ शव! शरीर पर रेंग रहे थे कीड़े, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

BETUL NEWS : बैतूल जिले के अंबेडकर वार्ड बसंत पेट्रोल पंप के पास स्थित एक घर में एक महिला का गला सड़ा शव मिला है। शव 5 से 6 दिन पुराना बताया जा रहा है। जब आसपास के लोगों को तेज बदबू आने लगी तो मोहल्ले वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने दरवाजे को धक्का दिया तो वह खुल गया, और अंदर का दृश्य बेहद डरावना था। पलंग पर महिला वंदना छत्रपाल का शव सड़ी हुई अवस्था में पड़ा था, जिस पर कीड़े पड़ चुके थे

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतका वंदना छत्रपाल आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थी। वह 21 फरवरी से ड्यूटी पर नहीं आई थी। आस-पड़ोस के लोगों ने भी बताया कि वह अकेले रहती थी। शव की हालत को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी मौत 5-6 दिन पहले ही हो चुकी थी।

परिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वंदना छत्रपाल की शादी के कुछ महीनों बाद ही उनके पति से अलगाव हो गया था। उनकी एक बेटी थी, जिसने लॉकडाउन के दौरान आत्महत्या कर ली थी। इस दुखद घटना के बाद से वह बिल्कुल अकेली रह गई थी।

कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया और जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा की यह मौत प्राकृतिक थी, आत्महत्या थी या किसी अन्य कारण से हुई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments