Saturday, October 17, 2026

TOP NEWS

इंदौर के नामचीन गरबा...

इंदौर के माता कनकेश्वरी गरबा पंडाल में बीजेपी नेता कमल चौहान द्वारा 15 वर्षीय किशोरी और उसके परिवार के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल. कांग्रेस ने आरोपी नेता की बर्खास्तगी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. पढ़ें पूरी खबर.

बांग्लादेश में बड़ा विवाद:...

बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में दुर्गा पूजा के महाषष्ठी के दिन केंद्रीय मंदिर के पास गोमांस पकाने और कैंपस में गोकशी के ऐलान से सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है। पहले रोक लगाने के बाद प्रशासन ने छात्रों के दबाव में यू-टर्न लिया। पूरी खबर पढ़ें।

मांडू में सूखे का...

धार जिला सूखाग्रस्त घोषित होने के बाद ऐतिहासिक नगरी मांडू में जल संकट गहराया। नगर परिषद ने मुनादी कराकर तालाबों के पानी को कृषि व निर्माण कार्यों में इस्तेमाल करने पर रोक लगाई।

उत्तराखंड के ऐतिहासिक आदि...

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्थित ऐतिहासिक आदि बद्री मां भगवती शक्तिपीठ (बदियाकोट) में भीषण आग लगने से सदियों पुराना मुख्य मंदिर और उसकी अद्भुत काष्ठकला जलकर खाक हो गई है। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशभेरू घाट पर बड़ा सड़क हादसा: मुंबई-आगरा फोरलेन पर यात्री बस समेत...

भेरू घाट पर बड़ा सड़क हादसा: मुंबई-आगरा फोरलेन पर यात्री बस समेत 5 वाहन टकराए, लगा लंबा जाम

महू (इंदौर): मुंबई-आगरा फोरलेन स्थित भेरू घाट की ढलान पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। घाट उतरते समय रफ्तार अनियंत्रित होने के कारण एक के बाद एक पांच वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण भिड़ंत में एक यात्री बस भी चपेट में आ गई। दुर्घटना के चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

हादसे में 5 लोग घायल, टला बड़ा नुकसान

मानपुर थाना प्रभारी अरुण सोलंकी के अनुसार, ढलान पर वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण आगे चल रही गाड़ियों से दूरी कम हो गई और ब्रेक लगाने के बावजूद पांचों गाड़ियां एक-दूसरे में जा घुसीं। राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। कुल 5 लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

हाईवे पर लगा लंबा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

टक्कर के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन सड़क के बीचों-बीच खड़े हो गए, जिससे मुंबई-आगरा फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने क्रेन और अन्य संसाधनों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से किनारे करवाया और काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू रूप से शुरू करवाया।

ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है भेरू घाट

स्थानीय लोगों का कहना है कि भेरू घाट की यह ढलान पहले भी कई बड़े सड़क हादसों की गवाह रही है। ढलान पर भारी वाहनों की रफ्तार अचानक बढ़ जाती है और तीखे मोड़ों व ढलानों पर ब्रेक फेल होने या दूरी का अंदाजा न मिल पाने की वजह से अक्सर ऐसी चेन-रिएक्शन दुर्घटनाएं सामने आती हैं। क्षेत्रवासियों ने इस संवेदनशील हिस्से पर गति नियंत्रण बोर्ड और सुरक्षा पुख्ता करने की मांग की है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments