Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

वोट चोरी’ मामले में...

'वोट चोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी गठबंधन (INDIA Bloc) को झटका. SC रजिस्ट्री ने राहुल गांधी और खड़गे की संयुक्त याचिका में निकालीं 14 तकनीकी खामियां, ₹220 कोर्ट फीस भी पाई गई कम. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...
Homeमध्य प्रदेशBHIND: एमपी में शादी वाले घर से एक साथ उठीं पांच अर्थियां,...

BHIND: एमपी में शादी वाले घर से एक साथ उठीं पांच अर्थियां, छठे रिश्तेदार की भी मौत, फूट-फूटकर रोया दूल्हा

लोकेश शर्मा

शादी वाले घर में ऐसा मातम पहले कभी नहीं पसरा था। एमपी के नेशनल हाईवे 719 पर मंगलवार सुबह हुई दुर्घटना में आधादर्जन लोगों की मौत हो गई। सभी लोग रिश्तेदार थे। एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े वाहन को टक्कर मार दी जिससे 5 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। बाद मे एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई। भिंड के जवाहरपुरा गांव के पास यह हादसा हुआ। डंपर ने एक बाइक को भी टक्कर मारी।

पुलिस ने बताया कि लोडिंग वाहन में लोग जवाहरपुरा गांव में शादी से भिंड के भवानीपुरा लौट रहे थे तभी हादसा हो गया। डंपर ड्राइवर मौके से भाग निकला। हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।

हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि मारे गए सभी लोग निकटतम रिश्तेदार थे। पोस्टमॉर्टम के बाद सभी शव दोपहर बाद घर पहुंचे तो महिलाएं चीख उठीं। अरुण, गुड्‌डी, राजकुमारी, प्रद्युमन और हेमलता की अर्थियां एक साथ उठीं। उसी समय ग्वालियर में अस्पताल में भर्ती सरोज की भी मौत की खबर आ गई।

जवाहरपुरा के राकेश जाटव के बेटे सूरज की शादी थी। उनके ससुराल पक्ष के लोग भवानीपुरा गांव से आए थे। मंगलवार सुबह जब सभी लोग भवानीपुरा लौटने के लिए लोडिंग वाहन में बैठ रहे थे तभी डंपर ने टक्कर मार दी। 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 अन्य ने बाद में दम तोड़ा।

मंडप में हल्दी चढ़ाए बैठे दूल्हे के लिए यह बेहद दर्दनाक खबर थी। परिजनों की मौत की सूचना सुनते ही वह फूट-फूटकर रो पड़ा। इधर पुलिस ने डंपर के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments