Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...

पावागढ़ से अखंड ज्योत...

पावागढ़ से अखंड ज्योत लेकर मांडू पहुंचे श्रद्धालुः300 KM का सफर किया पैदल,...
Homeबिहारबिहार: बेगूसराय के होटल में युवती से बर्बरता, मारपीट के बाद दुष्कर्म...

बिहार: बेगूसराय के होटल में युवती से बर्बरता, मारपीट के बाद दुष्कर्म का आरोप; वीडियो वायरल होने पर FIR दर्ज

बिहार: बेगूसराय के होटल में युवती से बर्बरता, मारपीट के बाद दुष्कर्म का आरोप; वीडियो वायरल होने पर FIR दर्ज

बेगूसराय:
बिहार के बेगूसराय से महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे में एक युवती को बंधक बनाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट और दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस पूरी हैवानियत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

कमरे में बंद कर की बर्बरता, खुद बनाया वीडियो

पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, यह घटना 27 सितंबर की सुबह की है। युवती किसी काम से अपने घर से निकली थी, तभी रास्ते में उसकी पहचान का एक युवक उसे बाइक पर बैठाकर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के किनारे स्थित ‘ब्लू डायमंड’ होटल ले गया। वहां पहुंचने पर उसने युवती को दूसरे युवक के हवाले कर दिया।

इसके बाद भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव का निवासी रोहित कुमार युवती को जबरन होटल के कमरे के अंदर ले गया और दरवाजा बंद कर दिया। कमरे के भीतर आरोपी ने मोबाइल को टेबल पर सेट कर दिया और पूरी वारदात को रिकॉर्ड करने लगा। आरोपी ने युवती को जूते-चप्पलों, लात और घूंसों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में पीड़िता खुद को बचाने के लिए हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाती दिख रही है, लेकिन आरोपी लगातार उस पर वार करता रहा। मारपीट के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

अगले दिन हिम्मत जुटाकर थाने पहुंची पीड़िता

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर बाहर निकली। लोक-लाज और डर के कारण वह तुरंत पुलिस के पास नहीं जा सकी, लेकिन 28 सितंबर की देर शाम उसने हिम्मत जुटाई और नगर थाना पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।

मुख्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, छापेमारी जारी

नगर थानाध्यक्ष के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी रोहित कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस के हाथ वह वीडियो भी लगा है जिसमें आरोपी युवती की पिटाई कर रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है, जो उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

होटल प्रबंधन की भूमिका भी जांच के दायरे में

शहर के बीचोबीच स्थित होटल में इस तरह की भयावह घटना घटने से सुरक्षा व्यवस्था और होटल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब होटल के एंट्री रजिस्टर, सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और वहां तैनात कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। जांच की जा रही है कि कमरा बुक करते समय पहचान पत्रों का सही सत्यापन किया गया था या नहीं, और क्या होटल कर्मियों को कमरे के भीतर से आ रही चीख-पुकार की भनक नहीं लगी। पुलिस का कहना है कि जांच में लापरवाही पाए जाने पर होटल प्रबंधन के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments