Friday, October 16, 2026

TOP NEWS

धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म बदलकर इस्लाम अपनाने पर सीधे मुस्लिम पिछड़ा वर्ग (BCM) कोटे के तहत आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। तमिलनाडु सरकार की याचिका खारिज।

BSA Gold Star 650...

BSA Gold Star 650 के दो नए स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च हो गए हैं। जानें बर्मिंघम ब्लू और ब्रुकलैंड्स ब्लैक लेगेसी वेरिएंट्स की नई कीमतें, 4 साल की वारंटी और दमदार स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल।

SIR विवाद के बीच...

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग ने यूपी-एमपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट (SSR) करने का दिया आदेश. 1 जनवरी 2027 होगी कट-ऑफ तारीख, जानें क्या बदलेंगे नियम.

शाहपुरा जनपद के पंचायत...

डिंडौरी। जिला पंचायत डिंडौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पंचायत सचिव मनोहर आर्मो...
Homeछत्तीसगढBILASPUR : शादी से पहले दहेज में मांगे 30 लाख, मना करने...

BILASPUR : शादी से पहले दहेज में मांगे 30 लाख, मना करने पर तोड़ दी सगाई… केस दर्ज

लोकेश शर्मा

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 32 साल की युवती से सगाई के बाद मंगेतर और उसके परिवार वालों ने दहेज में 30 लाख रुपये की मांग की। लड़की वालों की तरफ से इतनी बड़ी धनराशि दे पाने में असमर्थता जताने पर उन्होंने सगाई तोड़ दी।

युवती ने इसकी शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि सुकमा में रहने वाले शेख तसवर की ओर से उनके घर शादी का प्रस्ताव आया था।

रिश्ता पसंद आने पर युवती के परिवार वालों ने उन्हें अपने घर बुलाया। इस पर युवक के परिवार वाले जुलाई 2023 में बिलासपुर आए। यहां पर बातचीत तय होने के बाद युवक के परिवार वालों ने अप्रैल 2024 में सगाई करने की बात कही। तय समय पर सगाई का कार्यक्रम रायपुर में हुआ।

दहेज की कोई बात नहीं हुई थी

इसमें दोनों पक्ष के लोग शामिल हुए। युवती का कोई भाई नहीं है। इसके कारण उसका मंगेतर ही सगाई का पूरा काम देख रहा था। उसने सगाई में करीब तीन लाख रुपये लगने की बात कही। युवती के परिवार वालों ने उसे पूरी रकम दी। साथ ही सोने की अंगूठी और 21 हजार रुपये भी दिए।

इस बीच दहेज की कोई बात नहीं हुई। सगाई के बाद युवती के परिवार वालों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दीं। उन्होंने दहेज का सामान, घरेलू सामान पहले ही युवक के घर भेज दिए। पलंग और कुछ सामान उन्होंने रोक लिया था। इसके साथ ही नगद पांच लाख और एक केस में मिली फीस की रकम भी मंगेतर के एकाउंट में ट्रांसफर कर दी थी।

कर्ज चुकाने की बात कहते हुए मांगे रुपए

इसी बीच मंगेतर और उसके पिता शेख औलिया, सास कासिम बी, जेठ शेख जाकिर, जेठानी नगमा ने 30 लाख रुपए कर्ज होने की बात कहते हुए लड़की वालों से रुपये की मांग करना शुरू कर दिया। इतने रुपये का इंतजाम नहीं होने पर लड़की के परिवार ने रकम दे पाने में असमर्थता जताई।

दहेज नहीं देने की बात कहने पर लड़के वालों ने सगाई तोड़ दी। इस बात से लड़की की बदनामी हुई और उसकी शादी होते-होते रह गई। युवती ने इसकी शिकायत थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments