राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय परिवार के साथ किया पारंपरिक भोजन

0
1

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय परिवार के साथ किया पारंपरिक भोजन

राहुल सेन मांडव
मो

धार न्यूज/ राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने जनजातीय गौरव दिवस के विशेष अवसर पर जनजातीय कृषक के घर पर परिजनों के साथ सहभोज किया। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर भी उपस्थित रहीं।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल रविवार को कृषक श्री भूपेंद्र आलावा के विकासखंड डही के ग्राम टिमरिया (स्कूलपुरा) स्थित निवास पर पहुंचे। उनके परिवार के साथ आत्मीय संवाद किया। राज्यपाल श्री पटेल और केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर ने परिवार के सदस्यों के साथ सादगीपूर्ण माहौल में बड़े चाव से पारंपरिक जनजातीय व्यंजनों का स्वाद लिया।

राज्यपाल की थाली में परोसे गये पारंपरिक व्यंजन

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को जनजातीय संस्कृति और परंपरा के अनुरूप परोसे गए देसी भोजन में बाजरे और ज्वार की रोटी, मेथी की भाजी (साग), उड़द की दाल और लहसुन-धनिया की पारंपरिक चटनी (ठेचा) शामिल थी।

राज्यपाल ने बच्चों से की आत्मीय मुलाकात

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने भोजन के पश्चात कृषक श्री भूपेंद्र आलावा के परिवारजनों और बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों को स्नेह दिया और परिवार के सदस्यों के साथ घर के आंगन में यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं। राज्यपाल की इस सादगी और सहज व्यवहार से परिवार सहित ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया।
केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने इस आत्मीय मुलाकात के अवसर पर कहा कि जनजातीय समाज की सादगी, अपनापन और समृद्ध खान-पान की परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत का अनमोल हिस्सा है। हमारी संस्कृति, हमारी विरासत — यही हमारी पहचान, यही हमारा गौरव!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here