Thursday, August 20, 2026

TOP NEWS

5,369 पदों पर युवाओं...

5,369 पदों पर युवाओं की टिकी निगाहें! UPSSSC 10 सितंबर को जारी कर...

पन्ना का ‘बृहस्पति कुंड’...

पन्ना, 20 अगस्त 2026 अजय विश्वकर्मा की रिपोर्टपन्ना का 'बृहस्पति कुंड' वॉटरफॉल...

CAA नागरिकता नियमों में...

CAA नागरिकता नियमों में बड़ा बदलाव: अब इन 8 सीमावर्ती राज्यों के DM...

अयोध्या: मिल्कीपुर के धौरहरा...

मयंक तिवारी बड़ी खबरविधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे...
Homeहरियाणागौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण को लेकर चंडीगढ़ में महत्वपूर्ण...

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण को लेकर चंडीगढ़ में महत्वपूर्ण बैठक



स्वामी समग्रदेव जी महाराज को पंजाब प्रभारी एवं चंडीगढ़ के नंद बाबा की जिम्मेदारी

चंडीगढ़। भारतवर्ष में चल रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण को लेकर चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित आर्य समाज मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
महंत मनोज शर्मा “मनु जी महाराज” ने बताया कि गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण के लिए स्वामी समग्रदेव जी महाराज को पंजाब प्रभारी तथा चंडीगढ़ के “नंद बाबा” की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार और जनजागरण किया जाएगा।
बैठक के दौरान चंडीगढ़ के नंद बाबा स्वामी समग्रदेव जी महाराज ने विश्व हिंदू परिषद, चंडीगढ़ के गौ रक्षा विभाग से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अभियान के तीसरे चरण की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनता के बीच अभियान की बात प्रभावी एवं शांतिपूर्ण ढंग से किस प्रकार रखी जाए तथा अधिक से अधिक लोगों को अभियान से कैसे जोड़ा जाए।
महंत मनोज शर्मा ने कहा कि गौ सम्मान आह्वान अभियान को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर गौ संरक्षण, गौ सेवा और जनजागरण से जुड़े विषयों पर लोगों को जागरूक करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण के पंजाब प्रभारी एवं चंडीगढ़ के नंद बाबा स्वामी समग्रदेव जी महाराज, महंत मनोज शर्मा “मनु जी महाराज”, विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ गौ रक्षा विभाग के पदाधिकारी धर्मपाल, जितेंद्र सनातनी (प्रमुख), जितेंद्र रावत (सह-प्रमुख), मोहित कालरा (प्रखंड), प्रीतम वर्मा (प्रखंड), टोनी सेवक सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में अभियान को व्यापक जनसमर्थन दिलाने तथा गौ सेवा एवं संरक्षण के संदेश को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments