Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

PM Modi at Bloomberg...

ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 में पीएम मोदी का बड़ा बयान. प्रधानमंत्री ने दुनिया को 'पावर टू एम्पावर' का नया मंत्र देते हुए भारत की डिजिटल शक्ति, ढाई लाख स्टार्टअप्स और रिफॉर्म एक्सप्रेस की उपलब्धियां गिनाईं. जानिए पीएम के भाषण की मुख्य बातें. पूरी खबर पढ़ें.

Apple Welcome Home Event...

"Apple Event Today: आज शाम 6:30 बजे होने जा रहे एप्पल के मेगा इवेंट में कंपनी अपना पहला सिरी AI पावर्ड स्मार्ट होम हब 'HomeView' और नया Apple TV 4K लॉन्च करने जा रही है। जानिए इस इवेंट के सभी बड़े फीचर्स और लाइव अपडेट्स।

MP OBC Reservation: हाईकोर्ट...

ओबीसी आरक्षण मामला: मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी मोहन सरकार। सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से मिलकर तैयार की बड़ी कानूनी रणनीति।"

वोट चोरी’ मामले में...

'वोट चोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी गठबंधन (INDIA Bloc) को झटका. SC रजिस्ट्री ने राहुल गांधी और खड़गे की संयुक्त याचिका में निकालीं 14 तकनीकी खामियां, ₹220 कोर्ट फीस भी पाई गई कम. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.
Homeमध्य प्रदेशDEWAS : 'कभी शादी मत करना...' लिखकर मध्य प्रदेश में पूर्व विधायक...

DEWAS : ‘कभी शादी मत करना…’ लिखकर मध्य प्रदेश में पूर्व विधायक के बेटे ने खा लिया जहर

मध्यप्रदेश के देवास जिले के पूर्व विधायक सुरेंद्र वर्मा के पुत्र प्रमोद ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उन्होंने एक नोट में पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए और लिखा कि कभी शादी मत करना।

मध्य प्रदेश के देवास जिले की सोनकच्छ सीट के पूर्व विधायक और भाजपा के नेता सुरेंद्र वर्मा के पुत्र कारोबारी प्रमोद ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। स्वजनों ने प्रमोद को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जहरीला पदार्थ खाने से पहले लिखे नोट में प्रमोद ने पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न के आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि कभी शादी मत करना…। प्रमोद बिल्डिंग मटेरियल के कारोबारी हैं। उनकी शादी को करीब 15 वर्ष हो चुके हैं। बच्चे भी हैं। स्वजन का कहना है कि उनका से विवाद चल रहा है।

पत्नी ने घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी

पत्नी ने इंदौर के महिला थाने में कुछ दिन पहले उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें प्रमोद और उनके स्वजन को नामजद किया गया था। विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। स्वजन के अनुसार, इस बीच कुछ रिश्तेदारों ने राजीनामा भी करा दिया।

मानसिक रूप से बहुत परेशान हो गया था

इसके बाद भी पत्नी और स्वजन मान नहीं रहे थे और कानूनी कार्रवाई को लेकर लगातार धमका रहे थे। इससे प्रमोद मानसिक रूप से बहुत परेशान हो चुके थे। शनिवार को उन्होंने घर में जहरीला पदार्थ खाने से पहले कई पन्नों का नोट लिखा।

‘मैं अच्छा भाई और अच्छा पिता नहीं बन सका’

इसमें लिखा- शादी के बाद से ही पत्नी और ससुरालवाले प्रताड़ित कर रहे हैं। मां मुझे माफ कर देना मैं अच्छा बेटा, भाई व अच्छा पिता नहीं बन पाया। अंत में लिखा- कभी शादी मत करना, यह जरूरी नहीं है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments