Thursday, August 27, 2026

TOP NEWS

रक्षाबंधन पर इंदौर की...

इंदौर:रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इंदौर शहर की बहनों के लिए बेहद खुशखबरी...

एलन मस्क के X...

एलन मस्क के X को टक्कर देने लौटा पुराना 'ट्विटर'! 'Twitter.now' नाम से...

मूड ऑफ द नेशन...

नई दिल्ली, 27 अगस्त 2026: देश का मिजाज भांपने वाले सबसे बड़े सर्वे...

भाई-बहन के अटूट प्रेम...

इन्दौर: भाई-बहन के पवित्र स्नेह का महापर्व रक्षाबंधन कल, यानी 28 अगस्त 2026...
Homeमध्य प्रदेशGWALIOR : चोर की एक चिट्ठी ने पुलिस और इलाके वालों की...

GWALIOR : चोर की एक चिट्ठी ने पुलिस और इलाके वालों की उड़ा दी रातों की नींद, दहशत में जी रहे लोग

लोकेश शर्मा

चोर की एक चिट्ठी ने मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस को परेशानी में डाल दिया है। दरअसल एक अज्ञात चोर ने शहर की एक पॉश कॉलोनी वासियों को एक चिट्ठी भेजकर चेतावनी दी है। चिट्ठी में लिखा है- मैं एक चोर हूं मुझे चोरी करने दो नहीं तो सबको मार डालूंगा। हमें शांति से चोरी करने दो नहीं तो सब मरेंगे। चोर की धमकी भरी चिट्ठी के बाद कॉलोनी के लोगों ने पुलिस की मांगी है। पुलिस अब चिट्ठी की पड़ताल में जुट गई है।

हैरानी जनक मामला जिले की पॉश कॉलोनी सूर्य विहार का है। जहां पिछले एक साल से चोरों का आतंक बना हुआ है। लोगों का कहना है कि बीते दिनों चोरों ने एक बार फिर से कॉलोनी में दस्तक दी थी, चोरों की आहट सुनने के बाद उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन चोरों ने पलटवार करते हुए गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले। इसके बाद एक चोरों ने धमकी भरी चिट्ठी भेजी है जिसमें लिखा है कि मैं एक चोर हूं मुझे चोरी करने दो नहीं तो सबको मार डालूंगा। हमें शांति से चोरी करने दो नहीं तो सब मरेंगे। चिट्ठी मिलने के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है।

कॉलोनीवासियों ने थाना गोला का मंदिर पुलिस को इस मामले की जानकारी दी है। वहीं पुलिस का इस मामले में कहना है कि अज्ञात चोर के द्वारा भेजी गई धमकी भरी चिठ्ठी की जानकारी उन्हें मिली है, और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments