Saturday, April 11, 2026

TOP NEWS

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...

कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में अशासकीय...

डिंडौरी : 07 अप्रैल,2026कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम...

शाहपुर पुलिस ने हत्याकांड...

दिनांक 03.04.2026 को डायल 112 कंट्रोल डिण्डौरी से ग्राम देवरा एवं ग्राम विचारपुर...
Homeमध्य प्रदेशGWALIOR : महिला ने रिवर्स में दौड़ाई ऐसी कार, मच गई चीख...

GWALIOR : महिला ने रिवर्स में दौड़ाई ऐसी कार, मच गई चीख पुकार, रौंगटे खड़े कर देगा

लोकेश शर्मा

सड़क पर महिला कार चालक ने मचाया कोहराम। रिवर्स में दौड़ाई ऐसी कार, मच गई चीख-पुकार। अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर। किसी का पैर तोड़ा किसी का हाथ।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला चालक के द्वारा लापरवाही से कार चलने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला कार को बैक कर एक बाइक सवार युवक को रौंदते हुए मकान के नीचे बनी दुकान में घुस गई है। लेकिन गनीमत यह रही कि किसी की कोई जनहानि नहीं हुई, मामूली चोटे आई है। वहीं घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस ने कार चालक महिला के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार को जब्त कर लिया है।

दरअसल ग्वालियर के सोशल मीडिया पर एक कार चालक महिला का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यहां वीडियो जनकगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज स्थित धर्मकांटे के पास की है। वीडियो में कार चालक महिला लापरवाही से कार को बैक कर तेजी से पीछे की तरफ ले जा रही है। उसी दौरान सड़क पर बाइक से जा रहे एक युवको को टक्कर मारते हुए एक मकान के नीचे बनी दुकान के अंदर जा घुसी है। इस घटना में दुकान में बैठे लोग बाल बाल बच गए। जिसे देख वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई और लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना कर कार को घेर लिया।

घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक महिला को कार सहित थाने पर ले आई। खास बात यह है कि इस घटना के दौरान किसी की जनहानि नहीं हुई और सभी को मामूली चोटे आई। दुकानदार ने कार चालक महिला के खिलाफ थाने में शिकायत की हैं। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने कार चालक महिला के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार को जब्त कर लिया और कार चालक महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments