Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

MP News: भोपाल में...

भोपाल के मिसरोद थाना प्रभारी (TI) रतन सिंह परिहार को 'जय जोहार' बोलने पर आदिवासी छात्रों को गाली देने और 'यहीं कूट दूंगा' की धमकी देने के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें।

गूगल डेटा सेंटर विवाद:...

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बन रहे गूगल के मेगा डेटा सेंटर पर 160 एकड़ जंगल काटने और जल संकट पैदा करने के आरोप लगे हैं, जिस पर कंपनी ने एयर-कूलिंग तकनीक की सफाई दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: CJP...

दिल्ली की अदालत ने जंतर-मंतर पर अनधिकृत प्रदर्शन और शांति बॉन्ड के उल्लंघन मामले में CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें।

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला...

Uttarakhand Gutkha Ban: उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर एक साल के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय द्वारा जारी इस सख्त आदेश और इसके कानूनी प्रावधानों की पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशIndore : राजा हत्याकांड मामले में पहली जमानत, इन दो आरोपियों को...

Indore : राजा हत्याकांड मामले में पहली जमानत, इन दो आरोपियों को कोर्ट से मिली राहत

इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या मामले में पहली जमानत हुई है. मामले में दो आरोपियों की न्यायिक हिरासत खत्म हो गई है. शिलांग की अदालत ने जमानत मंजूर कर ली है.

मध्य प्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में नया अपडेट सामने आया है. राजा की हत्या मामले में शिलांग पुलिस की न्यायिक हिरासत में कैद आरोपियों में से दो आरोपियों की जमानत मंजूर हो गई है. शिलांग की अदालत ने जमानत मंजूर कर ली है. फ्लैट मालिक लोकेंद्र तोमर और सुरक्षा गार्ड बलवीर जमानत पर बाहर आ गए हैं. बता दें कि इनकी न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद जमानत मंजूर की गई है. कानूनी सहायक ने उनकी जमानत के लिए अर्जी दी थी.

किस आरोप में दोनों थे अंदर?

तोमर और बलवीर पर बिजली व्यापारी सिलोम जेम्स के साथ सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप था. सिलोम जेम्स की जमानत पर सुनवाई 16 जुलाई को होनी है. राजा की हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी सोनम, राज और तीन अन्य न्यायिक हिरासत में अभी भी हैं.

क्या है पूरा मामला?

शिलांग की एक स्थानीय अदालत ने राजा की हत्या मामले के दो कथित सह-आरोपियों को जमानत दे दी है. सहायक लोक अभियोजक तुषार चंदा ने पुष्टि की है कि उस फ्लैट के मालिक, लोकेंद्र सिंह तोमर, जहां मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी मेघालय से भागने के बाद रुकी थी और परिसर के सुरक्षा गार्ड बलबीर अहिरवार को जमानत मिल गई है.

सिलोम जेम्स के जमानत पर 16 जुलाई को सुनवाई

इससे पहले, 2 जुलाई को अदालत ने एक अन्य सह-आरोपी, सिलोम जेम्स को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इंदौर निवासी जेम्स पर इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़े सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप है, जिनकी कथित तौर पर 23 मई को सोहरा में उनकी पत्नी सोनम ने हत्या कर दी थी. जेम्स के बचाव पक्ष के वकील द्वारा 16 जुलाई को अगली सुनवाई में ज़मानत याचिका दायर करने की उम्मीद है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments